मुंगेर पुलिस ने जमालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी दरियापुर में हुई एक व्यक्ति की हत्या का 6 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुंगेर सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने रविवार शाम को इस हत्याकांड के खुलासे की जानकारी दी। गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और सूचना संकलन के आधार पर मात्र 6 घंटे के भीतर इस कांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया। मुख्य आरोपी देवी श्री रक्षित, जो स्वर्गीय मनोज कुमार राय की बेटी और बड़ी दरियापुर की निवासी है, को जमालपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद ने बताया कि जमालपुर थाना अंतर्गत एनसी घोष स्कूल के पास यह घटना 13 मार्च की दोपहर करीब तीन-चार बजे हुई थी। मृतक रंजीत कुमार और आरोपी महिला देवी श्री रक्षित के बीच शराब पीने के दौरान विवाद हुआ। इसी दौरान रंजीत को चोट लगी, जिसके बाद वह बेहोश हो गया और उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद रंजीत कुमार को धकेल दिया गया था। मुंगेर पुलिस ने जमालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी दरियापुर में हुई एक व्यक्ति की हत्या का 6 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुंगेर सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने रविवार शाम को इस हत्याकांड के खुलासे की जानकारी दी। गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान और सूचना संकलन के आधार पर मात्र 6 घंटे के भीतर इस कांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया। मुख्य आरोपी देवी श्री रक्षित, जो स्वर्गीय मनोज कुमार राय की बेटी और बड़ी दरियापुर की निवासी है, को जमालपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। एसडीपीओ सदर अभिषेक आनंद ने बताया कि जमालपुर थाना अंतर्गत एनसी घोष स्कूल के पास यह घटना 13 मार्च की दोपहर करीब तीन-चार बजे हुई थी। मृतक रंजीत कुमार और आरोपी महिला देवी श्री रक्षित के बीच शराब पीने के दौरान विवाद हुआ। इसी दौरान रंजीत को चोट लगी, जिसके बाद वह बेहोश हो गया और उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद रंजीत कुमार को धकेल दिया गया था।


