बच्चा चोरी का आरोप लगाकर महिला को पकड़ा:पीड़िता को बाइक में बंधे ड्रम में खड़ा किया, पुलिस के आने के बाद छूटी महिला

बच्चा चोरी का आरोप लगाकर महिला को पकड़ा:पीड़िता को बाइक में बंधे ड्रम में खड़ा किया, पुलिस के आने के बाद छूटी महिला

बिहार में जगह-जगह महिलाओं की ओर से बच्चा चोरी का अफवाह चल रहा है। अफवाहों के बीच बेगूसराय से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां लोगों ने संदिग्ध महिला को पकड़ कर बाइक पर बंधे ड्रम में खड़ा कर दिया। महिला छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन लोगों उसकी एक भी नहीं सुनी। उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में महिला को अर्धविक्षिप्त पाकर उसे छोड़ दिया गया। घटना शाम्हो थाना क्षेत्र की है। वीडियो 4 दिन पहले का है। गांव के बच्चों को फुसलाने का आरोप वीडियो शाम्हो थाना क्षेत्र के बिजुलिया में स्थित शाम्हो पावर ग्रिड के पास का है। जहां ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में घूम रही एक महिला को पकड़ लिया। उसके बाद बाइक में ड्रम बांध कर महिला को उसमें खड़ा कर दिया। लोगों का कहना था कि महिला गांव में घूम रहे छोटे-छोटे बच्चों को फुसला रही थी। बच्चों को अपने साथ चलने का प्रलोभन दे रही थी। जिसके कारण लोगों का गुस्सा भड़क गया और उसे पकड़ा। शाम्हो पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे और युवकों के चंगुल से महिला को छुड़ाया। पूछताछ में महिला मानसिक रूप से अर्धविक्षिप्त पाई गई, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। बिहार में जगह-जगह महिलाओं की ओर से बच्चा चोरी का अफवाह चल रहा है। अफवाहों के बीच बेगूसराय से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां लोगों ने संदिग्ध महिला को पकड़ कर बाइक पर बंधे ड्रम में खड़ा कर दिया। महिला छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन लोगों उसकी एक भी नहीं सुनी। उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में महिला को अर्धविक्षिप्त पाकर उसे छोड़ दिया गया। घटना शाम्हो थाना क्षेत्र की है। वीडियो 4 दिन पहले का है। गांव के बच्चों को फुसलाने का आरोप वीडियो शाम्हो थाना क्षेत्र के बिजुलिया में स्थित शाम्हो पावर ग्रिड के पास का है। जहां ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में घूम रही एक महिला को पकड़ लिया। उसके बाद बाइक में ड्रम बांध कर महिला को उसमें खड़ा कर दिया। लोगों का कहना था कि महिला गांव में घूम रहे छोटे-छोटे बच्चों को फुसला रही थी। बच्चों को अपने साथ चलने का प्रलोभन दे रही थी। जिसके कारण लोगों का गुस्सा भड़क गया और उसे पकड़ा। शाम्हो पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे और युवकों के चंगुल से महिला को छुड़ाया। पूछताछ में महिला मानसिक रूप से अर्धविक्षिप्त पाई गई, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *