अबोहर में हेरोइन समेत महिला-युवक गिरफ्तार:पति ने 15 साल पहले छोड़ा, पहले भी काट चुकी जेल, सप्लाई नेटवर्क खंगालेगी पुलिस

अबोहर में हेरोइन समेत महिला-युवक गिरफ्तार:पति ने 15 साल पहले छोड़ा, पहले भी काट चुकी जेल, सप्लाई नेटवर्क खंगालेगी पुलिस

अबोहर की थाना नंबर एक पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिला और एक युवक को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ पहले भी नशीले पदार्थों से संबंधित मामला दर्ज है और वह एक महीने जेल में भी रह चुकी है। उसका पति उसे 15 साल पहले छोड़ चुका है और वह अपने दो बच्चों के साथ रहती है। चेकिंग के दौरान दोनों चढ़ हत्थे
हवलदार स्वराज सिंह अपनी टीम के साथ कल रात सीडफार्म पक्का के निकट भारत माला प्रोजेक्ट के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक महिला और एक युवक को संदिग्ध अवस्था में आते देखा। पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज
गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान संजीव सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी सीडफार्म पक्का के रूप में हुई है। महिला की पहचान नीतू पत्नी शेर सिंह निवासी गली नंबर 10, पंजपीर नगर, अबोहर के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है। बड़े नशा तस्करों के बारे में पूछताछ करेगी पुलिस
पुलिस बुधवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। पुलिस उनसे हेरोइन के स्रोत और बड़े नशा तस्करों के बारे में पूछताछ करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *