Dasun Shanaka, Rajasthan Royals, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 शुरू होने में अब सिर्फ एक हफ्ते हा समय बचा है। 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से हो रहा है। कई टीमों को चोटिल खिलाड़ियों की वजह से झटका लगा है और वे उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में जुटी हुई हैं। पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) भी इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन के विकल्प की तलाश कर रही है, जो ग्रोइन इंजरी के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।
सैम करन की जगह दासुन शनाका
अब नई खबर सामने आई है कि राजस्थान रॉयल्स श्रीलंका के टी20 कप्तान दासुन शनाका को सैम करन के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल करने की तैयारी में है। हालही में शनाका ने पर्सनल कारणों का हवाला देते हुए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से अपना नाम व्पास ले लिया था। ऐसे में अगर वे आईपीएल 2026 में खेलते हैं तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) उनपर एक्शन ले सकता है।
पाकिस्तान ले सकता है एक्शन
बता दें कि, पीएसएल 2026 के लिए दासुन शनाका को ऑक्शन में लाहौर कलंदर्स ने PKR 2.2 करोड़ में खरीदा था। वहीं सैम करन को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स से एक बड़ी ट्रेड डील के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था जिसमें संजू सैमसन और रविंद्र जडेजा जैसे नाम भी शामिल थे। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में सैम करन की तीसरी फ्रेंचाइजी है, जिसकी तरफ से वह खेलते हुए नजर आने वाले थे। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2019 में पंजाब किंग्स से की थी। इसके बाद करन 2020 और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेले थे। वहीं, 2023 में लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर 18.5 करोड़ रुपये में उनकी पंजाब किंग्स में वापसी हुई थी।
आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने सैम करन को 2.4 करोड़ रुपए में फिर से खरीद था। इस सीजन चेन्नई के लिए करन ने 5 मैच खेले थे। हालांकि, उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और वह 114 रन बनाने के साथ सिर्फ एक ही विकेट निकाल सके थे। राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछला सीजन काफी खराब था। राजस्थान की टीम पिछले सीजन खेले 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी थी, जबकि 10 मुकाबलों में टीम को हार झेलनी पड़ी थी।


