जल जीवन हरियाली प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित:जमुई में जिलाधिकारी ने छात्रों को दिए प्रशस्ति-पत्र, आईशा कुमारी आई फर्स्ट

जल जीवन हरियाली प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित:जमुई में जिलाधिकारी ने छात्रों को दिए प्रशस्ति-पत्र, आईशा कुमारी आई फर्स्ट

जमुई में जल जीवन हरियाली जागरूकता अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मंगलवार शाम 4 बजे समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में एक समारोह में जिलाधिकारी नवीन ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। यह प्रतियोगिता 22 दिसंबर 2025 को जल जीवन हरियाली अभियान, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, जल संचयन, स्वच्छ जल के महत्व और भावी पीढ़ी के लिए जल संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। आईशा कुमारी ने प्रथम स्थान किया प्राप्त प्रतियोगिता में प्लस टू जनता उच्च विद्यालय, सतायन की छात्रा आईशा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सिमरिया के राजू कुमार को द्वितीय स्थान मिला, जबकि उच्च विद्यालय, दौलतपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नवीन ने बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और समाज में इसके महत्व को प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी रहे मौजूद समारोह में उप विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम सह जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जमुई के बलवंत कुमार पांडेय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा सहित अन्य पदाधिकारी, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे। जमुई में जल जीवन हरियाली जागरूकता अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। मंगलवार शाम 4 बजे समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में एक समारोह में जिलाधिकारी नवीन ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए। यह प्रतियोगिता 22 दिसंबर 2025 को जल जीवन हरियाली अभियान, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, जल संचयन, स्वच्छ जल के महत्व और भावी पीढ़ी के लिए जल संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। आईशा कुमारी ने प्रथम स्थान किया प्राप्त प्रतियोगिता में प्लस टू जनता उच्च विद्यालय, सतायन की छात्रा आईशा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सिमरिया के राजू कुमार को द्वितीय स्थान मिला, जबकि उच्च विद्यालय, दौलतपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नवीन ने बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और समाज में इसके महत्व को प्रसारित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कई पदाधिकारी रहे मौजूद समारोह में उप विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार, निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम सह जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जमुई के बलवंत कुमार पांडेय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा सहित अन्य पदाधिकारी, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *