भागलपुर में आज भूमि सुधार संवाद कार्यक्रम:डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा सुनेंगे समस्याएं, मौके पर होगा समाधान; अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे

भागलपुर में आज भूमि सुधार संवाद कार्यक्रम:डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा सुनेंगे समस्याएं, मौके पर होगा समाधान; अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे

भागलपुर में जमीन और राजस्व से जुड़े मामलों के समाधान के लिए आज भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बिहार के डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा आम लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि जनसंवाद में भाग लेने वाले आवेदकों का पंजीकरण सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक टाउन हॉल में ही किया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी अंचलों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। आवेदन करते समय अपने अंचल का नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर अवश्य लिखें, ताकि आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी उन्हें मैसेज के माध्यम से मिल सके। डीएम ने यह भी निर्देश दिया है कि 75 दिनों से अधिक लंबित सभी दाखिल–खारिज (म्यूटेशन) के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। जिला प्रशासन ने आवेदकों से आग्रह किया है कि यदि वे पहले किसी अधिकारी के पास आवेदन दे चुके हैं, तो उसकी प्रति भी जनसंवाद में साथ लाएं। यहां प्राप्त सभी आवेदन पोर्टल पर अपलोड कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेगी। इस दौरान विभाग से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं, भूमि विवादों और अन्य समस्याओं पर लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी। चयनित आवेदनों में संबंधित अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी को आवेदनकर्ता के समक्ष बैठाकर समस्या पर चर्चा की जाएगी। इस सत्र में भूमि सुधार उप समाहर्ता, राजस्व अधिकारी सहित विभाग के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। दूसरी पाली दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। देर शाम पटना के लिए रवाना होंगे कार्यक्रम शुरू होने से पहले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सुबह बूढ़ानाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। 10:30 बजे आनंदराम ढांढनिया स्कूल में स्व. सुशील मोदी स्मृति कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 11 बजे टाउन हॉल में भूमि सुधार जनसंवाद, 2:35 बजे सर्किट हाउस में विश्राम, 3:30 बजे समीक्षा भवन में विभागीय बैठक, 5:30 बजे बाबा बूढ़ानाथ मंदिर के पास भागवत कथा का उद्घाटन और शाम 7:30 बजे पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। भागलपुर में जमीन और राजस्व से जुड़े मामलों के समाधान के लिए आज भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बिहार के डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा आम लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि जनसंवाद में भाग लेने वाले आवेदकों का पंजीकरण सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक टाउन हॉल में ही किया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी अंचलों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। आवेदन करते समय अपने अंचल का नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर अवश्य लिखें, ताकि आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी उन्हें मैसेज के माध्यम से मिल सके। डीएम ने यह भी निर्देश दिया है कि 75 दिनों से अधिक लंबित सभी दाखिल–खारिज (म्यूटेशन) के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। जिला प्रशासन ने आवेदकों से आग्रह किया है कि यदि वे पहले किसी अधिकारी के पास आवेदन दे चुके हैं, तो उसकी प्रति भी जनसंवाद में साथ लाएं। यहां प्राप्त सभी आवेदन पोर्टल पर अपलोड कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलेगी। इस दौरान विभाग से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं, भूमि विवादों और अन्य समस्याओं पर लोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी। चयनित आवेदनों में संबंधित अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी को आवेदनकर्ता के समक्ष बैठाकर समस्या पर चर्चा की जाएगी। इस सत्र में भूमि सुधार उप समाहर्ता, राजस्व अधिकारी सहित विभाग के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। दूसरी पाली दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। देर शाम पटना के लिए रवाना होंगे कार्यक्रम शुरू होने से पहले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा सुबह बूढ़ानाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। 10:30 बजे आनंदराम ढांढनिया स्कूल में स्व. सुशील मोदी स्मृति कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 11 बजे टाउन हॉल में भूमि सुधार जनसंवाद, 2:35 बजे सर्किट हाउस में विश्राम, 3:30 बजे समीक्षा भवन में विभागीय बैठक, 5:30 बजे बाबा बूढ़ानाथ मंदिर के पास भागवत कथा का उद्घाटन और शाम 7:30 बजे पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *