क्या तुम मेरे लिए वर्ल्ड कप जीतोगे… सूर्यकुमार यादव ने टीम चुनने से पहले ईशान किशन के फोन कॉल को किया याद

क्या तुम मेरे लिए वर्ल्ड कप जीतोगे… सूर्यकुमार यादव ने टीम चुनने से पहले ईशान किशन के फोन कॉल को किया याद

Suryakumar Yadav on Ishan Kishan: सूर्यकुमार यादव टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए टीम चयन के दौरान ईशान किशन से फोन पर हुई बातचीत का खुलासा करते हुए उनकी तारीफ की है। सूर्या ने बताया कि मैंने उनसे कहा था, ‘क्या तुम मेरे लिए वर्ल्ड कप जीतोगे। उन्होंने कहा, बस थोड़ा सा भरोसा दिखाओ और मैं कर दूंगा और उन्होंने निराश नहीं किया। 

Suryakumar Yadav on Ishan Kishan: भारत के T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम चयन से पहले ईशान किशन संग हुई बातचीत का खुलासा करते हुए उनके योगदान की तारीफ की है। ज्ञात की घरेलू क्रिकेट में जबरदस्‍त प्रदर्शन के बाद किशन की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई और वह उम्‍मीदों पर खरे उतरे। T20 वर्ल्ड कप टीम में अपनी जगह बनाने के बाद वह टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज रहे।

नंबर-3 पर दिखाई काबिलियत

वर्ल्ड कप से ठीक पहले न्यूजीलैंड के साथ बाइलेटरल सीरीज में शानदार पारियों और संजू सैमसन के खराब फॉर्म की वजह से किशन ने भारत के लिए कैंपेन शुरू किया। बाद में सैमसन भी वापस आए और अभिषेक के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी, तो किशन ने नंबर-3 पर अपनी काबिलियत दिखाई।

‘क्या तुम मेरे लिए वर्ल्ड कप जीतोगे?’

आईसीसी से बात करते हुए सूर्यकुमार ने वर्ल्ड कप के लिए टीम चुनते समय ईशान किशन के साथ हुई अपनी बातचीत और उनसे पूछे गए सवाल के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट से पहले जब हम टीम चुन रहे थे, मुझे अभी भी याद है, मेरी उनसे फोन कॉल पर बात हुई थी। मैंने उनसे कहा था कि क्या तुम मेरे लिए वर्ल्ड कप जीतोगे।

उन्होंने कहा कि बस थोड़ा सा भरोसा दिखाओ और मैं कर दूंगा। उन्होंने निराश नहीं किया। पिछले दो सालों में उन्होंने बहुत सारा इंटरनेशनल क्रिकेट मिस किया, लेकिन फिर वह डोमेस्टिक क्रिकेट में वापस गए, अपना रोल निभाया, कड़ी मेहनत की, फिर से इंडियन टीम में वापस आए। उन्‍होंने सबसे अच्छा किया, जिसके लिए वह जाने जाते हैं।

आईसीसी बल्‍लेबाजी टी20 रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंचे

बता दें कि वर्ल्ड कप के दौरान ईशान किशन टॉप ऑर्डर में अहम थे। उन्होंने 9 मैचों में 35.22 के औसत और 193 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए। वह टूर्नामेंट में भारत के दूसरे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने तीन हाफ-सेंचुरी लगाईं। टूर्नामेंट में बल्ले से उनके प्रदर्शन ने उन्हें आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर भी पहुंचा दिया।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *