बिहार बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक ढांचे में एक नए युग की शुरुआत हुई है। मात्र 45 वर्ष की आयु में इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाले नितिन नबीन के मनोनयन से न केवल बिहार भाजपा बल्कि पूरे देश के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। हर बिहारवासियों के लिए गर्व की बात है। यह दर्शाता है कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी योग्यता के बल पर शीर्ष तक पहुंच सकता है। बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी। नितिन नबीन ने संगठन को लोहे की तरह मजबूत करने का काम किया है और उनके नेतृत्व में पार्टी एक नए जोश के साथ काम करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व में भाजपा आगामी चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत हासिल कर अपनी सरकार बनाएगी। 2029 के लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर ऐतिहासिक बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। बीजेपी में वंशवाद की परंपरा नहीं है नीरज कुमार ने कांग्रेस, राजद और विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां अन्य दलों में वंशवाद की परंपरा चलती है, वहीं भाजपा ही एकमात्र ऐसा पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को उनकी क्षमता और योग्यता के आधार पर दायित्व मिलता है। यहां राजद और कांग्रेस की तरह परिवार की राजनीति नहीं चलती, बल्कि संगठन के प्रति समर्पण को देखा जाता है। नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद पटना सहित बिहार के विभिन्न जिलों में जश्न मनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में इस कदर उत्साह है कि पूरे प्रदेश में उत्सव जैसा माहौल है। अंत्योदय, विकास और सशक्त भारत के सपने को साकार करने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। बिहार बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार ने नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक ढांचे में एक नए युग की शुरुआत हुई है। मात्र 45 वर्ष की आयु में इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाले नितिन नबीन के मनोनयन से न केवल बिहार भाजपा बल्कि पूरे देश के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। हर बिहारवासियों के लिए गर्व की बात है। यह दर्शाता है कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी योग्यता के बल पर शीर्ष तक पहुंच सकता है। बंगाल में बीजेपी की सरकार बनेगी। नितिन नबीन ने संगठन को लोहे की तरह मजबूत करने का काम किया है और उनके नेतृत्व में पार्टी एक नए जोश के साथ काम करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व में भाजपा आगामी चुनौतियों के लिए पूरी तरह तैयार है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत हासिल कर अपनी सरकार बनाएगी। 2029 के लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर ऐतिहासिक बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। बीजेपी में वंशवाद की परंपरा नहीं है नीरज कुमार ने कांग्रेस, राजद और विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां अन्य दलों में वंशवाद की परंपरा चलती है, वहीं भाजपा ही एकमात्र ऐसा पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं को उनकी क्षमता और योग्यता के आधार पर दायित्व मिलता है। यहां राजद और कांग्रेस की तरह परिवार की राजनीति नहीं चलती, बल्कि संगठन के प्रति समर्पण को देखा जाता है। नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने की घोषणा के बाद पटना सहित बिहार के विभिन्न जिलों में जश्न मनाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं में इस कदर उत्साह है कि पूरे प्रदेश में उत्सव जैसा माहौल है। अंत्योदय, विकास और सशक्त भारत के सपने को साकार करने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।


