गोरखपुर के प्रमुख गुरुद्वारा जटाशंकर में मंगलवार को गुरुनानक देव रक्तदान सेवा सोसायटी और गुरु गोरक्षनाथ ब्लड बैंक की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 से अधिक लोगों ने अपने इच्छा से रक्तदान कर स्वस्थ समाज की कामना की। शिविर की शुरुआत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव ने खुद रक्तदान कर किया और समाज के हर स्वस्थ युवा को रक्तदान की सेवा में आगे आने की प्रेरणा दी। रक्तदान एक बड़ी सेवा
इस मौके पर गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह ने कहा कि रक्तदान एक बड़ी सेवा है। हर स्वस्थ व्यक्ति यदि रक्तदान के प्रति जागरूक हो जाए तो किसी भी मरीज को जरूरत पड़ने पर कहीं भटकना नहीं पड़ेगा।शिविर की सफलता पर उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू के समस्त रक्तदानियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इन्होंने किया रक्तदान
शिविर में रक्तदान करने वालों में राहुल श्रीवास्तव, जगनैन सिंह नीटू ,अरविंद हरि गुप्ता, चरणप्रीत सिंह मोंटू, पन्नेलाल पासवान, सविता पासवान, सुबोध श्रीवास्तव, पंकज अरोड़ा, हर्षित कुमार, सनी हिंदुस्तानी, वंश आनंद, राजिंदर सिंह, रविंदरपाल सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, हेमंत चोपड़ा, सुभाष सेठी, अशोक मल्होत्रा, जितेंद्र सैनी सहित तमाम लोग शामिल रहे।


