पप्पू यादव को बेल मिलेगी या जेल में मनेगी होली:आधी रात को गिरफ्तार करने क्यों पहुंची पटना पुलिस, गिरफ्तारी के पीछे कौन है

पप्पू यादव को बेल मिलेगी या जेल में मनेगी होली:आधी रात को गिरफ्तार करने क्यों पहुंची पटना पुलिस, गिरफ्तारी के पीछे कौन है

आधी रात 40-50 पुलिसकर्मियों की टीम पटना के मंदिरी मोहल्ले के उस घर में पहुंची जहां पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव रहते हैं। 31 साल पुराने एक धोखाधड़ी केस गिरफ्तार किया। कानूनन दिखने वाली इस गिरफ्तारी की टाइमिंग ऐसी है कि राजनीति खत्म नहीं हो रही। ठीक उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब पप्पू पटना की NEET छात्रा रेप-मर्डर केस में सबसे तेज आवाज थे। संसद में सवाल, पटना की सड़कों पर मार्च, मंत्री के बेटे पर आरोप। 31 साल पुराने धोखाधड़ी और संपत्ति के केस में पप्पू यादव की गिरफ्तारी के पीछे राजनीति है क्या? कितने दिन जेल में रह सकते हैं? क्या NEET स्टूडेंट रेप-मर्डर केस उठाने के कारण गिरफ्तार किया गया? इन सवालों का जवाब जानेंगे, भास्कर एक्सप्लेनर में…। सवाल-1ः 31 साल पुराने जिस केस में पप्पू यादव गिरफ्तार हुए, उसमें आरोप क्या है? जवाबः 6 फरवरी की आधी रात पूर्णिया सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव को पटना पुलिस ने 1995 के एक केस में गिरफ्तार कर लिया। इन धाराओं में कितनी सजा हो सकती है, सिलसिलेवार तरीके से जानिए… सवाल-2ः आधी रात को गिरफ्तार करने क्यों पहुंची पटना पुलिस? कोर्ट ने क्या कहा था? जवाबः दरअसल, 2 फरवरी को पटना की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने पप्पू यादव के अलावा दो अन्य आरोपियों शैलेंद्र प्रसाद और चंद्र नारायण प्रसाद की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। साथ ही 7 फरवरी तक कोर्ट में हाजिर होने का आर्डर दिया था। सवाल-3ः पप्पू यादव कितने दिन जेल में रह सकते हैं? होली क्या जेल में मनेगी? जवाबः पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट हर्षवर्धन बताते हैं, ‘इस केस में बेल मिलना मुश्किल नहीं है। लेकिन थोड़ा वक्त लग सकता है। चूंकि पप्पू यादव लगातार कोर्ट से गैर हाजिर रह रहे थे। इससे कोर्ट नाराज था। उनको बेल जिला अदालत से ही मिल जाएगी।’ पिछली बार जेल गए तो 5 महीने बाद निकले थे बाहर सवाल-4ः क्या NEET स्टूडेंट रेप-मर्डर केस उठाने के कारण पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया? जवाबः सीधे तौर पर नहीं। लेकिन गिरफ्तारी ठीक उस समय हुई जब पप्पू यादव पटना में NEET छात्रा रेप-मर्डर केस पर लगातार सरकार और पुलिस पर हमलावर थे। उन्होंने संसद में सवाल उठाए, मंत्री के बेटे के शामिल होने का आरोप लगाया और जज की निगरानी में CBI जांच की मांग की। इसलिए गिरफ्तारी की टाइमिंग पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल-5: पप्पू की गिरफ्तारी पर देश की राजनीति में क्या हंगामा मचा है? जवाबः पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर हमलावर है। सत्ता पक्ष जहां कानून का पालन करने की नसीहत दे रहा है तो विपक्ष आवाज को दबाने का प्रयास बता रहा है। सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए, किसने क्या कहा… सवाल-6: NEET स्टूडेंट रेप-मर्डर केस क्या है, जिससे बिहार पुलिस दबाना चाहती है? जवाबः जहानाबाद की रहने वाली NEET स्टूडेंट की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय छात्रा 5 जनवरी को हॉस्टल आई थी। आधी रात 40-50 पुलिसकर्मियों की टीम पटना के मंदिरी मोहल्ले के उस घर में पहुंची जहां पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव रहते हैं। 31 साल पुराने एक धोखाधड़ी केस गिरफ्तार किया। कानूनन दिखने वाली इस गिरफ्तारी की टाइमिंग ऐसी है कि राजनीति खत्म नहीं हो रही। ठीक उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब पप्पू पटना की NEET छात्रा रेप-मर्डर केस में सबसे तेज आवाज थे। संसद में सवाल, पटना की सड़कों पर मार्च, मंत्री के बेटे पर आरोप। 31 साल पुराने धोखाधड़ी और संपत्ति के केस में पप्पू यादव की गिरफ्तारी के पीछे राजनीति है क्या? कितने दिन जेल में रह सकते हैं? क्या NEET स्टूडेंट रेप-मर्डर केस उठाने के कारण गिरफ्तार किया गया? इन सवालों का जवाब जानेंगे, भास्कर एक्सप्लेनर में…। सवाल-1ः 31 साल पुराने जिस केस में पप्पू यादव गिरफ्तार हुए, उसमें आरोप क्या है? जवाबः 6 फरवरी की आधी रात पूर्णिया सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव को पटना पुलिस ने 1995 के एक केस में गिरफ्तार कर लिया। इन धाराओं में कितनी सजा हो सकती है, सिलसिलेवार तरीके से जानिए… सवाल-2ः आधी रात को गिरफ्तार करने क्यों पहुंची पटना पुलिस? कोर्ट ने क्या कहा था? जवाबः दरअसल, 2 फरवरी को पटना की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने पप्पू यादव के अलावा दो अन्य आरोपियों शैलेंद्र प्रसाद और चंद्र नारायण प्रसाद की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था। साथ ही 7 फरवरी तक कोर्ट में हाजिर होने का आर्डर दिया था। सवाल-3ः पप्पू यादव कितने दिन जेल में रह सकते हैं? होली क्या जेल में मनेगी? जवाबः पटना हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट हर्षवर्धन बताते हैं, ‘इस केस में बेल मिलना मुश्किल नहीं है। लेकिन थोड़ा वक्त लग सकता है। चूंकि पप्पू यादव लगातार कोर्ट से गैर हाजिर रह रहे थे। इससे कोर्ट नाराज था। उनको बेल जिला अदालत से ही मिल जाएगी।’ पिछली बार जेल गए तो 5 महीने बाद निकले थे बाहर सवाल-4ः क्या NEET स्टूडेंट रेप-मर्डर केस उठाने के कारण पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया? जवाबः सीधे तौर पर नहीं। लेकिन गिरफ्तारी ठीक उस समय हुई जब पप्पू यादव पटना में NEET छात्रा रेप-मर्डर केस पर लगातार सरकार और पुलिस पर हमलावर थे। उन्होंने संसद में सवाल उठाए, मंत्री के बेटे के शामिल होने का आरोप लगाया और जज की निगरानी में CBI जांच की मांग की। इसलिए गिरफ्तारी की टाइमिंग पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल-5: पप्पू की गिरफ्तारी पर देश की राजनीति में क्या हंगामा मचा है? जवाबः पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सत्ता पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर हमलावर है। सत्ता पक्ष जहां कानून का पालन करने की नसीहत दे रहा है तो विपक्ष आवाज को दबाने का प्रयास बता रहा है। सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए, किसने क्या कहा… सवाल-6: NEET स्टूडेंट रेप-मर्डर केस क्या है, जिससे बिहार पुलिस दबाना चाहती है? जवाबः जहानाबाद की रहने वाली NEET स्टूडेंट की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय छात्रा 5 जनवरी को हॉस्टल आई थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *