आगरा में 15 फरवरी महाशिवरात्रि के अवसर पर ताजमहल में भगवान शिव के दर्शन के लिए हिंदू महासभा ने जोरदार तैयारी शुरू कर दी है। हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने बताया कि उनकी टीम ने भगवान शिव के सभी प्राचीन मंदिरों के महंत से संपर्क कर महाशिवरात्रि के निमंत्रण कार्ड दिए हैं। उनकी टीम ने मनकामेश्वर मंदिर, राजेश्वर मंदिर, पृथ्वीनाथ मंदिर, कैलाश मंदिर और बलकेश्वर मंदिर के महंत से संपर्क किया है। सभी महंत ने हिंदू महासभा की इस पहल का समर्थन किया है और आशीर्वाद दिया है। हिंदू महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि ताजमहल वास्तव में तेजो महल है, जो भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है। मीरा राठौर ने बताया कि 15 को लाल किले के सामने श्री राम मंदिर पर सभी सनातनी एकत्र होंगे और बम बम भोले जय श्री राम के घोष के साथ तेजो महल के लिए निकलेंगे। 12 प्राचीन ज्योतिर्लिंग शिव मंदिरों पर निमंत्रण कार्ड स्पीड पोस्ट से भेज दिए गए हैं। अब केवल मथुरा आगरा के प्रमुख शिव मंदिर पर जाना शेष जल्दी ही निमंत्रण कार्ड लेकर महंत को बुलाएंगे महाशिवरात्रि पर ताजमहल को फ्री करने की थी मांग हिंदू महासभा ने महाशिवरात्रि के अवसर पर ताजमहल को ‘तेजो महालय’ बताते हुए एक दिन निशुल्क प्रवेश की मांग को लेकर पुरातत्व विभाग को ज्ञापन सौंपा। संगठन की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अपने खून से लिखकर यह ज्ञापन महानिदेशक, पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, नई दिल्ली के नाम पुरातत्व अधीक्षक आगरा को दिया। मीरा राठौर ने कहा कि महाशिवरात्रि हिंदू समाज का प्रमुख पर्व है और इस दिन श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति मिलनी चाहिए। संगठन ने प्रशासन को इस मांग पर निर्णय लेने के लिए 72 घंटे का समय दिया है। हिंदू महासभा ने घोषणा की है कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह 10 बजे आगरा किले के सामने स्थित श्रीराम मंदिर से साधु-संतों के साथ ताजमहल की ओर प्रस्थान किया जाएगा।


