अपने गृह क्षेत्र को नए साल पर तोहफा देंगे CM:शहजादपुर को नगर पालिका बनाने का करेंगे ऐलान; ULB तैयारी में जुटा, 6 गांव जुड़ेंगे

अपने गृह क्षेत्र को नए साल पर तोहफा देंगे CM:शहजादपुर को नगर पालिका बनाने का करेंगे ऐलान; ULB तैयारी में जुटा, 6 गांव जुड़ेंगे

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी नए साल पर अपने गृह क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। सीएम सैनी अंबाला लोकसभा अंतर्गत आने वाले शहजादपुर को नगर पालिका बनाने का ऐलान करेंगे। शहरी स्थानीय निकाय विभाग (ULB) ने सीएम के इस ऐलान को लेकर प्रक्रिया तेज कर दी है। यूएलबी मिनिस्टर विपुल गोयल CM घोषणा को देखते हुए खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में जो भी दिक्कतें आ रही हैं उन्हें प्रियारटी पर दूर किया जा रहा है। हाल ही में सीएम सैनी ने हांसी को 23वां जिला घोषित किया है। इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है। हरियाणा के अंबाला जिले का एक कस्बा है। यह अंबाला मंडल के अंतर्गत आता है। यह जिला मुख्यालय अंबाला से 30 किमी दूर है। 6 गांवों से यूएलबी ने मांगा प्रस्ताव शहजादपुर को नगर पालिका बनाने के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से यहां के छह गांवों से प्रस्ताव मांगा गया है। इसकी वजह और कुछ नहीं है, यहां की नगर पालिका बनाने के लिए आबादी को पूरा करना है। हालांकि अब इन गांवों में पंचायतों को खत्म वार्ड घोषित किए जाएंगे। 2011 की जनगणना के अनुसार, अभी यहां कुल 1356 परिवार रहते हैं। शाहजादपुर की जनसंख्या 7,278 है, जिसमें 3,888 पुरुष और 3,390 महिलाएं हैं। 20 हजार से 50 हजार जनसंख्या जरूरी हरियाणा में नगर पालिका बनाने के लिए सामान्यतः 20,000 से 50,000 तक की जनसंख्या की आवश्यकता होती है, जहां 20,000 से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों को नगर पालिका बनाने पर विचार किया जाता है, लेकिन यह जनसंख्या घनत्व और राजस्व स्रोतों जैसे अन्य मानदंडों पर भी निर्भर करता है, और बड़े शहरी क्षेत्रों के लिए नगर परिषद या नगर निगम बनते हैं। TCP के अंतर्गत आता है शहजादपुर शहजादपुर का टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TCP) नियंत्रित क्षेत्र है, जो एक शहरी इकाई के रूप में इसके विकास का संकेत देता है। किसी कस्बे को नगर पालिका बनाने के लिए सरकारी अधिसूचना जारी होती है, जिसमें सीमाएं और अन्य विवरण होते हैं। जैसा कि TCP विभाग ने 2022 में एक अधिसूचना में किया था। अभी शहजादपुर ब्लॉक है, जो नारायणगढ़ सब डिवीजन अंतर्गत आता है। यहां पढ़ते हैं शहजादपुर को पालिका बनने के क्या कारण… जनता की मांग और विकास: शहजादपुर के लोग आबादी बढ़ने पर नागरिक बेहतर बुनियादी ढांचा (स्ट्रीट लाइट, पानी, सफाई) कई सालों से मांग कर रहे हैं। जिसकी पूर्ति नगर पालिका बोर्ड ही बेहतर तरीके से कर सकता है। हर चुनाव में यहां के स्थानीय नेता, चुनाव के दौरान इस मुद्दे को उठाते हैं और विकास का वादा करते हैं, जिससे उन्हें वोट मिलते हैं। प्रशासनिक सुगमता और फंड: नगर पालिका बनने के बाद शहरी स्थानीय निकाय (ULB) को केंद्र और राज्य सरकारों से विकास कार्यों के लिए अधिक फंड (जैसे अमृत, स्मार्ट सिटी मिशन) मिलते हैं, जो पहले नहीं मिलते थे। प्रशासनिक व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होती है, और निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेजी आती है। राजनीतिक लाभ: नगर पालिका बनने से क्षेत्र में एक नया राजनीतिक पद (अध्यक्ष, पार्षद) बनता है, जिससे स्थानीय नेताओं को जनता के बीच अपनी पैठ बनाने और प्रभाव जमाने का मौका मिलता है। यह एक तरह से स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को बदलने और नए नेतृत्व को उभरने का अवसर मिलेगा। शहरीकरण का बढ़ता दबाव: अंबाला जिले का हिस्सा होने के कारण, अंबाला शहर के आसपास के क्षेत्रों शहजादपुर पर शहरीकरण का दबाव बढ़ता है, और इन्हें नगर पालिका का दर्जा देकर शहरी व्यवस्था में लाया जाता है। क्या बोले अधिकारी इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इस मामले में लेटर जारी किया जाएगा। हालांकि उससे पहले लोगों से आपत्तियां मांगी जाएंगी, जिसको दूर करने के लिए सीएम ऐलान करेंगे और नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। अशोक मीणा, महानिदेशक, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *