प्रखंड की सभी 23 पंचायतों में शुक्रवार को मनरेगा से परिवर्तित नए कानून विकसित भारत जीरामजी के तहत विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित सभाओं में नए कानून की जानकारी दी गई। महम्मदगंज पंचायत में मुखिया निशी कुमारी और बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि अब 100 के बजाय 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया गया है। इसके साथ ही, रोजगार न मिलने पर जॉबकार्डधारियों को बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान भी है। योजना राशि में 60 प्रतिशत केंद्र और 40% राज्य की हिस्सेदारी होगी। प्रखंड की सभी 23 पंचायतों में शुक्रवार को मनरेगा से परिवर्तित नए कानून विकसित भारत जीरामजी के तहत विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत के मुखिया की अध्यक्षता में आयोजित सभाओं में नए कानून की जानकारी दी गई। महम्मदगंज पंचायत में मुखिया निशी कुमारी और बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि अब 100 के बजाय 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया गया है। इसके साथ ही, रोजगार न मिलने पर जॉबकार्डधारियों को बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान भी है। योजना राशि में 60 प्रतिशत केंद्र और 40% राज्य की हिस्सेदारी होगी।


