झारखंड के जंगल से भटककर रोहतास पहुंचा जंगली हाथी:अमझोर प्लांट के आसपास दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने सावधान रहने की सलाह दी

झारखंड के जंगल से भटककर रोहतास पहुंचा जंगली हाथी:अमझोर प्लांट के आसपास दिखने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने सावधान रहने की सलाह दी

रोहतास जिले में झारखंड के जंगलों से भटककर आया एक जंगली हाथी इन दिनों इलाके में दहशत का कारण बना हुआ है। पिछले लगभग एक सप्ताह से यह हाथी सोन डीला क्षेत्र में घूम रहा था और अब सोन नदी पार कर नवाडीह मस्जिद मोड़ होते हुए अमझोर प्लांट के आसपास देखा गया है। रविवार सुबह भी हाथी अमझोर प्लांट के आसपास नजर आया, जिससे आसपास के गांवों में डर का माहौल है। हाथी ने बाकुआ गांव में एक घर का दरवाजा तोड़ दिया है और कई जगहों पर फसलों को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों के अनुसार, इसने पिछले कुछ दिनों में कई जानवरों को भी मारा है और खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद की हैं। वन विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। डीएफओ स्टेलिन फिडल कुमार और रेंजर दीपक ने गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने लोगों से हाथी के नजदीक न जाने की अपील की और आबादी वाले क्षेत्र में इसके प्रवेश को रोकने तथा किसी भी जनहानि से बचने के लिए कई सावधानियां और उपाय बताए। कशिश वॉटरफॉल जाने वाले रास्ते पर भी बढ़ा खतरा अब यह हाथी सोन डीला से पहाड़ी क्षेत्र की ओर बढ़ गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग कशिश वॉटरफॉल घूमने जाते हैं, जिससे फिलहाल वहां जाने वालों के लिए खतरा बना हुआ है। इस मामले को लेकर स्थानीय विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने बिहार सरकार को पत्र लिखकर पूरी घटना की जानकारी दी है। उन्होंने जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है। प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं। रोहतास जिले में झारखंड के जंगलों से भटककर आया एक जंगली हाथी इन दिनों इलाके में दहशत का कारण बना हुआ है। पिछले लगभग एक सप्ताह से यह हाथी सोन डीला क्षेत्र में घूम रहा था और अब सोन नदी पार कर नवाडीह मस्जिद मोड़ होते हुए अमझोर प्लांट के आसपास देखा गया है। रविवार सुबह भी हाथी अमझोर प्लांट के आसपास नजर आया, जिससे आसपास के गांवों में डर का माहौल है। हाथी ने बाकुआ गांव में एक घर का दरवाजा तोड़ दिया है और कई जगहों पर फसलों को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों के अनुसार, इसने पिछले कुछ दिनों में कई जानवरों को भी मारा है और खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद की हैं। वन विभाग के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। डीएफओ स्टेलिन फिडल कुमार और रेंजर दीपक ने गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने लोगों से हाथी के नजदीक न जाने की अपील की और आबादी वाले क्षेत्र में इसके प्रवेश को रोकने तथा किसी भी जनहानि से बचने के लिए कई सावधानियां और उपाय बताए। कशिश वॉटरफॉल जाने वाले रास्ते पर भी बढ़ा खतरा अब यह हाथी सोन डीला से पहाड़ी क्षेत्र की ओर बढ़ गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग कशिश वॉटरफॉल घूमने जाते हैं, जिससे फिलहाल वहां जाने वालों के लिए खतरा बना हुआ है। इस मामले को लेकर स्थानीय विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने बिहार सरकार को पत्र लिखकर पूरी घटना की जानकारी दी है। उन्होंने जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की है। प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *