रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जंगलों से निकलकर जंगली जानवरों का आबादी वाले इलाकों में आने का सिलसिला लगातार जारी है। जहां एक ओर पुराने शहर में पिछले कई दिनों से लेपर्ड का मूवमेंट देखने को मिल रहा था। वहीं सोमवार रात को शेरपुर गांव में लेपर्ड नजर आया। इससे पहले दो दिन तक टाइगर आरबीटी 2407 भी आबादी वाले इलाकों में घूमता दिखा था। जिसे वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर जंगल में छोड़ दिया। शेरपुर पावर हाउस के पास घूमता रहा लेपर्ड रणथंभौर टाइगर रिजर्व के जंगलों से निकलकर एक लेपर्ड शेरपुर गांव के पास पावर हाउस पर आ गया। जिससे यहां दहशत का माहौल बन गया। यहां की लेपर्ड का मूवमेंट यहां करीब 10 मिनट तक ही रहा। यहां दस मिनट तक लेपर्ड चहलकदमी करता रहा। शजिसे देखने के लिए लोगों भी जमा हो गई। इसी दौरान भीड़ को देखकर यह लेपर्ड शेरपुर स्थित पहाड़ पर चला गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। आपको बता दें कि पिछले लेपर्ड कुछ माह से सवाई माधोपुर के पुराने शहर में भी लेपर्ड का मूवमेंट बना हुआ है। हालांकि वन विभाग ने शहर से दो लेपर्ड को पिंजरा लगाकर भी पकड़ा है। वहीं सोमवार शाम को टाइगर आरबीटी-2407 को भी ट्रेंकुलाइज किया है।


