धार के देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड में पत्नी-प्रेमी रिमांड पर:प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका; तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय

धार के देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड में पत्नी-प्रेमी रिमांड पर:प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका; तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें सक्रिय

धार जिले की सरदारपुर तहसील के राजोद क्षेत्र स्थित ग्राम गोंदीखेड़ा चारण में हुए देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड में पुलिस जांच तेज हो गई है। मामले में मृतक की पत्नी प्रियंका और उसके कथित प्रेमी कमलेश पुरोहित को गिरफ्तार कर शुक्रवार को सरदारपुर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 13 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, ताकि उनसे गहन पूछताछ की जा सके। राजोद थाना पुलिस ने रिमांड की मांग की थी, जिसे न्यायालय ने स्वीकार किया। अब पुलिस हत्याकांड के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों से लगातार पूछताछ जारी है। साजिश और घटनाक्रम खंगालने पर फोकस थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान हत्या की साजिश, पूरी घटना की कड़ी और अन्य संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में फरार तीसरे आरोपी सुरेंद्र की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्याकांड प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *