कैमूर में पत्नी का हत्यारा आरोपी गिरफ्तार:वाहन से कूदकर भागने की कोशिश, सूटकेस में फेंका था शव, पूछताछ में कबूला जुर्म

कैमूर में पत्नी का हत्यारा आरोपी गिरफ्तार:वाहन से कूदकर भागने की कोशिश, सूटकेस में फेंका था शव, पूछताछ में कबूला जुर्म

कैमूर जिले की सोनहन थाना पुलिस ने रोहतास जिले के डेहरी में अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के जक्की बिगहा गांव निवासी कयामुद्दीन शेख मंसूरी के रूप में हुई है। उस पर 1 फरवरी 2026 को अपनी पत्नी की हत्या कर शव को लाल सूटकेस में बंद कर डेहरी रेलवे स्टेशन के पास कचरे के ढेर में फेंकने का आरोप है। चार पहिया वाहन से कूदकर भागने लगा
मृतका के परिजनों ने शुरुआत से ही पति पर हत्या का आरोप लगाया था। रोहतास पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी कैमूर जिले के रास्ते एक वाहन में छिपकर भागने का प्रयास कर रहा था। सोनहन पुलिस बेलांव मोड़ पर वाहन जांच अभियान चला रही थी, तभी संदिग्ध व्यक्ति चार पहिया वाहन से कूदकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। असली पहचान कयामुद्दीन मंसूरी बताई
शुरुआती पूछताछ में आरोपी बार-बार गलत नाम-पता बता रहा था। हालांकि, सख्ती बरतने पर उसने अपनी असली पहचान कयामुद्दीन मंसूरी बताई और अपनी पत्नी की हत्या की वारदात कबूल कर ली। उसने स्वीकार किया कि पत्नी से अनबन के कारण उसने यह अपराध किया। भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रोहतास पुलिस को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी से हत्या की पूरी गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। कैमूर जिले की सोनहन थाना पुलिस ने रोहतास जिले के डेहरी में अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र के जक्की बिगहा गांव निवासी कयामुद्दीन शेख मंसूरी के रूप में हुई है। उस पर 1 फरवरी 2026 को अपनी पत्नी की हत्या कर शव को लाल सूटकेस में बंद कर डेहरी रेलवे स्टेशन के पास कचरे के ढेर में फेंकने का आरोप है। चार पहिया वाहन से कूदकर भागने लगा
मृतका के परिजनों ने शुरुआत से ही पति पर हत्या का आरोप लगाया था। रोहतास पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी कैमूर जिले के रास्ते एक वाहन में छिपकर भागने का प्रयास कर रहा था। सोनहन पुलिस बेलांव मोड़ पर वाहन जांच अभियान चला रही थी, तभी संदिग्ध व्यक्ति चार पहिया वाहन से कूदकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। असली पहचान कयामुद्दीन मंसूरी बताई
शुरुआती पूछताछ में आरोपी बार-बार गलत नाम-पता बता रहा था। हालांकि, सख्ती बरतने पर उसने अपनी असली पहचान कयामुद्दीन मंसूरी बताई और अपनी पत्नी की हत्या की वारदात कबूल कर ली। उसने स्वीकार किया कि पत्नी से अनबन के कारण उसने यह अपराध किया। भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रोहतास पुलिस को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी से हत्या की पूरी गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *