पत्नी मायके गई, युवक ने जहर गटका, शव रखकर हंगामा

राजगढ़| दराना गांव के रहने वाले 28 साल के बालू वर्मा की इंदौर में इलाज के दौरान मौत के बाद गुरुवार को परिजनों ने लीमाचौहान पुलिस थाने के बाहर शव रखकर हंगामा किया। परिजन दोपहर करीब 3 बजे शव लेकर थाने पहुंचे और सड़क पर रखकर विरोध जताया। पुलिस के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले बालू वर्मा और उसकी पत्नी संगीता वर्मा के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ आगर जिले के गोंदल महू गांव स्थित मायके चली गई थी। युवक ने इस मामले में थाने में शिकायत भी की थी। बालू ने 5 दिन पहले खेत में रखी कीटनाशक दवा पी ली थी। पहले उसे सारंगपुर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से इंदौर रेफर किया गया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *