अनुराग डोभाल को लेकर पत्नी रितिका ने किया खुलासा, लगाए गंभीर आरोप, बच्चे और घर कलह पर की बात

अनुराग डोभाल को लेकर पत्नी रितिका ने किया खुलासा, लगाए गंभीर आरोप, बच्चे और घर कलह पर की बात

Anurag Dobhal Wife Ritika Post: मशहूर यूट्यूबर और ‘ब्रो सेना’ के नाम से फेमस अनुराग डोभाल इन दिनों अस्पताल के बिस्तर पर जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। 7 मार्च को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 150 की रफ्तार में कार चलाते समय हुए उनके भयानक एक्सीडेंट ने सबको दहला दिया था। जिसके बाद उनकी पत्नी भी उनसे मिलने पहुंची थी, पर जैसे ही यूट्यूबर डिस्चार्ज हुए उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर अपने मायके चली गईं। वह इस समय 8 महीने की प्रेग्रेनेंट हैं। जहां एक तरफ अनुराग का ध्यान उनके दोस्त रख रहे हैं वहीं अब इस मामले में एक ऐसा मोड़ आ गया है, जिसने अनुराग के फैंस को हैरान कर दिया है। अनुराग की पत्नी रितिका चौहान ने अपना गुस्सा उतारा है। सोशल मीडिया पर चुप्पी तोड़ते हुए पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।

अनुराग डोभाल की पत्नी का बड़ा खुलासा (Anurag Dobhal Wife Ritika Post)

रितिका चौहान ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए एक लंबा पोस्ट साझा किया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दुनिया के सामने जो हकीकत पेश की जा रही है, वह पूरी तरह सच नहीं है। रितिका ने लिखा, “मैं सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहती, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मेरी कोई कहानी नहीं है। मेरा परिवार और ससुराल कभी नहीं चाहते थे कि घर की बातें बाहर आएं, लेकिन अब जो गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं, उन्हें बर्दाश्त करना नामुमकिन है।”

Anurag Dobhal Wife Ritika Post

रितिका ने कहा घर बचाने की लाखों कोशिश की (Anurag Dobhal Wife Ritika Big Revealed)

रितिका के पोस्ट में सबसे चौंकाने वाला खुलासा उनके आने वाले बच्चे को लेकर था। उन्होंने बताया कि वह इस वक्त गर्भवती हैं और अपने पेट में पल रहे बच्चे की जिम्मेदारी अकेले संभाल रही हैं। उन्होंने एक पत्नी के तौर पर अपना घर बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ नफरत मिली। रितिका ने सीधे अनुराग से सवाल पूछते हुए लिखा, “जब मुझे आपकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब आप कहां थे?” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ जानबूझकर ‘नेगेटिव पीआर’ (छवि खराब करने की कोशिश) किया गया, ताकि सच को दबाया जा सके।

Anurag Dobhal Wife Ritika Post

हादसे के पीछे की लापरवाही (Anurag Dobhal Attempt Suicide)

बता दें कि यह पूरा विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब 7 मार्च को अनुराग डोभाल अपनी तेज रफ्तार कार में इंस्टाग्राम लाइव कर रहे थे। लाइव वीडियो के दौरान ही उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मेजर सर्जरी हुई है। एक तरफ जहां अनुराग धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं, वहीं रितिका के इन पोस्ट्स ने उनकी निजी जिंदगी पर कई सवालिया निशान लगा दिए हैं।

जल्द सामने आएगी पूरी कहानी

रितिका ने अपनी एक और स्टोरी में ‘God is Great’ लिखते हुए ‘इविल आई’ (बुरी नजर) का इमोजी लगाया है। उन्होंने संकेत दिया है कि वह जल्द ही एक विस्तृत बयान या वीडियो के जरिए पूरी सच्चाई दुनिया के सामने रखेंगी। फिलहाल, अनुराग डोभाल की टीम या उनके परिवार की तरफ से रितिका के इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। फैंस अब इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि क्या यह सिर्फ एक सड़क हादसा था या इसके पीछे किसी गहरे मानसिक तनाव और पारिवारिक विवाद की कहानी छिपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *