पत्नी PCS अधिकारी-पति सफाई कर्मचारी, तलाक केस: साथ रहने की चर्चा, क्या बोलीं ज्योति मौर्य?

पत्नी PCS अधिकारी-पति सफाई कर्मचारी, तलाक केस: साथ रहने की चर्चा, क्या बोलीं ज्योति मौर्य?

Jyoti Maurya and Alok Maurya controversy: प्रयागराज की अदालत में पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके सफाई कर्मचारी पति आलोक मौर्य के बीच दो मामले चल रहे हैं। जिसमें एक तालाक और दूसरा 50 लाख की मांग से जुड़ा है। इस बीच, सोशल मीडिया में चर्चा हो रही है कि दोनों के बीच एक बार फिर समझौता हो गया है और वे एक साथ रहने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इन चर्चाओं को पूर्णतः विराम लगाते हुए ज्योति मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इन बातों में कोई दम नहीं है। 2 महीने में उनका तलाक होने वाला है। उन्होंने आलोक मौर्य पर भी सवाल उठाया और बोलीं अब यह होना असंभव है।

पत्नी अधिकारी- पति सफाई कर्मचारी

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले आलोक मौर्य की शादी बनारस की रहने वाली ज्योति के साथ 2010 में हुई थी। उस समय आलोक मौर्य पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्य कर रहे थे। ‌शादी के बाद ज्योति मौर्य की नौकरी शिक्षा विभाग में लग गई और वह सरकारी टीचर बन गई।
2015 में पीसीएस क्वालीफाई किया
टीचर की नौकरी करते हुए ज्योति मौर्य ने अपनी तैयारियां जारी रखीं। एसएससी में उनका चयन हुआ। लेकिन उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। उन्हें महाराष्ट्र भेजा जा रहा था। अपनी तैयारी के बीच ज्योति मौर्य ने 2015 में उत्तर प्रदेश पीसीएस क्वालीफाई किया और एसडीएम बन गई। 2015 में ही दो जुड़वा बेटियां हुई।

बेटियां होने के बाद हुआ तनाव

बताया जाता है कि बेटियां होने के बाद आलोक और ज्योति के बीच विवाद शुरू हो गया और वह बढ़ता ही चला गया। इसी बीच 2020 में आलोक के वायरल मैसेज से विवाद सार्वजनिक हो गया। जब आलोक ने अपनी अधिकारी पत्नी का एक मैसेज वायरल किया। जिस पर उसने गंभीर आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद आलोक और ज्योति के संबंधों की चर्चा होने लगी।

सोशल मीडिया ने चर्चा को हाथों हाथ लिया

ज्योति मौर्य ने कहा कि सोशल मीडिया में चल रही चर्चाएं अफवाह हैं। जब उनका आपस में तालमेल नहीं बन रहा है, तो अलग होना ही बेहतर है। आलोक भी पहले तलाक के लिए तैयार था, लेकिन बाद में मुकर गया। उन्हें उम्मीद है कि 2 महीने में उनके तलाक के मामले का निर्णय आ जाएगा। अब वह 50 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है, लेकिन वह एक पैसा नहीं देगी। उनका मामला फैमिली कोर्ट में है। जल्दी आ जाएगा। ‌

आलोक ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाया

आलोक का कहना था कि उसने पत्नी की पढ़ाई और तैयारी में काफी खर्च किया है। प्रयागराज में रहकर उसने अपनी तैयारी की है। पत्नी ज्योति की डायरी को भी उसने वायरल किया। जिसमें बताया गया कि डायरी में उसके रिश्वत लेने का उल्लेख है। इसकी जांच भी की गई लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिला। आलोक मौर्य तलाक देने के लिए 50 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है।

लोक सेवा आयोग के बोर्ड के सामने की फोटो वायरल

आलोक मौर्य की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वह लोक सेवा आयोग के बोर्ड के सामने खड़ा है। इस पर अफवाह उड़ी कि आलोक का चयन भी हो गया है, लेकिन यह अफवाह निकली। ‌दरअसल उसके दोस्त को को सफलता मिली थी, जिस पर वह बधाई देने के लिए गया था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *