राघव चड्ढा का नाम सुनते ही अंजान बनीं पत्नी परिणीति चोपड़ा, बोलीं- मुझे कोई कुछ बताता ही नहीं

राघव चड्ढा का नाम सुनते ही अंजान बनीं पत्नी परिणीति चोपड़ा, बोलीं- मुझे कोई कुछ बताता ही नहीं

Parineeti Chopra On Raghav Chadha Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने नए चैट शो और निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब उनसे उनके पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर सवाल किया गया, तो उनका जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। परिणीति ने हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और उन्हें कोई कुछ नहीं बताता। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

परिणीति चोपड़ा बन गईं अंजान (Parineeti Chopra On Raghav Chadha Controversy)

दरअसल, हाल के दिनों में राघव चड्ढा को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई चर्चाएं चल रही हैं। राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी के उपनेता के पद से हटाया जा चुका है। इसी बीच जब परिणीति चोपड़ा एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं, तो वहां मौजूद मीडिया और पैपराजी ने उनसे इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की।

हालांकि परिणीति ने बेहद सहज और मुस्कुराते हुए इस सवाल को टाल दिया। उनका ये अंदाज दर्शकों को जहां काफी पसंद आया और देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया, वहीं बहुत सारे लोगों ने परिणीति के रिएक्शन पर भी सवाल उठा दिए।

‘मॉम टॉक्स’ को लेकर परिणीति के चर्चे (Parineeti Chopra On Raghav Chadha Controversy)

दिलचस्प बात यह है कि इन दिनों परिणीति चोपड़ा अपने नए चैट शो ‘मॉम टॉक्स’ को लेकर भी खासा चर्चा में हैं। ये शो जी5 पर स्ट्रीम हो रहा है और इसमें वो मातृत्व से जुड़े अनुभवों और भावनात्मक पहलुओं पर बातचीत करती नजर आ रही हैं। इस शो के जरिए परिणीति एक नए अवतार में दर्शकों के सामने आई हैं, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

परिणीति के इस नए सफर में उनके पति राघव चड्ढा भी लगातार उनका समर्थन करते नजर आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के इस नए प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए गर्व जताया था। इससे साफ जाहिर होता है कि दोनों एक-दूसरे के करियर और फैसलों का खुलकर समर्थन करते हैं।

राघव और परिणीति की निजी जिंदगी (Parineeti Chopra On Raghav Chadha Controversy)

अगर परिणीति और राघव की निजी जिंदगी की बात करें, तो दोनों की शादी सितंबर 2023 में उदयपुर में बेहद भव्य अंदाज में संपन्न हुई थी। इस शादी में फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के बाद से यह जोड़ी अक्सर अपने खास पलों को लेकर चर्चा में रहती है और फैंस के बीच काफी लोकप्रिय भी है।

शादी के बाद परिणीति ने अपने करियर के साथ-साथ परिवार को भी बराबर समय दिया है। अब वह अपने चैट शो और नए प्रोजेक्ट्स के जरिए एक बार फिर एक्टिव नजर आ रही हैं। ऐसे में उनके फैंस भी उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट्स में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *