लखनऊ में कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या:किसी बात पर विवाद हुआ तो गर्दन और हाथ पर वार किया, घर छोड़कर भागा

लखनऊ में कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या:किसी बात पर विवाद हुआ तो गर्दन और हाथ पर वार किया, घर छोड़कर भागा

निगोहां थाना क्षेत्र के शेखन खेड़ा गांव में रविवार देर रात घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक मजदूर ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शेखन खेड़ा गांव में ससुराल में रह रहे मजदूर राजेश रावत ने रविवार रात अपनी पत्नी राजेश्वरी (46) पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल राजेश्वरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पति ससुराल में ही पत्नी-बच्चों के साथ रह रहा है। 7 बच्चे हैं, बड़ा बेटा 22 साल का राजेश रावत मूल रूप से नगराम थाना क्षेत्र के अक्रूदू गांव का निवासी है। वह कई साल से अपनी ससुराल शेखन खेड़ा में ही रह रहा था। दंपती के पांच बच्चे हैं, जिनमें गुलशन (22), मंजीत (20), अजय (18), रजनीश (15) और आयुष (7) शामिल हैं। बड़ा बेटा पड़ोसी की शादी में गया था बताया गया है कि घटना के समय बड़ा बेटा गुलशन सहित परिवार के अन्य सदस्य पड़ोस में बलराम के बेटे के शादी कार्यक्रम में गए हुए थे। इसी दौरान घर में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि राजेश ने गुस्से में आकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुछ देर बाद जब बड़ा बेटा गुलशन घर लौटा, तो उसने कमरे में चारपाई पर अपनी मां को खून से लथपथ देखा। यह दृश्य देखकर वह घबरा गया और शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। बेटा बोला- हमेशा झगड़ा करते थे आरोपी के बड़े बेटे गुलशन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब पीने के आदी थे और नशे में अक्सर घर में झगड़ा करते थे। इसी से परेशान होकर उसकी मां ने पैतृक जमीन बिकवाकर करीब दो साल पहले शेखन खेड़ा में घर बनवाकर रहना शुरू किया था। यहां भी पिता की आदत नहीं बदली और वह शराब पीकर अक्सर विवाद करते रहते थे। आज मां को मार दिया। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *