नालंदा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मर्डर के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को जमीन में दफना दिया। करीब तीन महीने बाद पुलिस ने शुक्रवार को मृतका सीमा कुमारी का कंकाल ससुराल से 1 किलोमीटर दूर बरामद किया है। इस मामले में आरोपी पति अशोक कुमार की गिरफ्तारी हुई है। घटना मखमनिया बरनौसा पइन के पास उत्तर बांध की है। दिसंबर में हुई थी हत्या, ग्रामीण बने गवाह मृतका के भाई राघव कुमार ने बताया कि मेरी बहन की शादी 23 अप्रैल 2024 को इस्लामपुर के चमरबीघा मकसूदपुर निवासी रामवृक्ष प्रसाद के पुत्र अशोक कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कारोबार के लिए 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। 21 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने सीमा की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को गायब कर दिया। सूचना मिलने के बाद बहन के घर पहुंचा। वहां ताला लटका था और पूरा परिवार फरार था। ग्रामीणों का भी कहना था कि हत्या के बाद शव को कहीं छिपा दिया है। 9 महीने के मासूम के सिर से उठा मां का साया मृतका का एक 9 माह का पुत्र ‘आयुष’ है, जिसके सिर से बेरहम पिता ने मां का साया छीन लिया। भाई राघव ने बताया कि 20 दिसंबर तक उनकी बहन से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। अगले ही दिन आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी कि तुम्हारी बहन को मार दिया है, जो करना है कर लो। इसके बाद इस मामले में पति समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। कुर्की के डर से किया सरेंडर, रिमांड में खुला राज हिलसा डीएसपी कुमार ऋषिराज ने बताया कि मुख्य आरोपी अशोक कुमार ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी। हालांकि, जमानत याचिका खारिज होने और कोर्ट से कुर्की का आदेश जारी होने के बाद, आरोपी पति ने 16 मार्च 2026 को सरेंडर कर दिया। पुलिस ने जब 19 मार्च को उसे रिमांड पर लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घर से करीब एक किलोमीटर दूर 3 फीट गहरे गड्ढे से सीमा का कंकाल बरामद किया गया। गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई है। इस जघन्य अपराध में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। नालंदा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मर्डर के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को जमीन में दफना दिया। करीब तीन महीने बाद पुलिस ने शुक्रवार को मृतका सीमा कुमारी का कंकाल ससुराल से 1 किलोमीटर दूर बरामद किया है। इस मामले में आरोपी पति अशोक कुमार की गिरफ्तारी हुई है। घटना मखमनिया बरनौसा पइन के पास उत्तर बांध की है। दिसंबर में हुई थी हत्या, ग्रामीण बने गवाह मृतका के भाई राघव कुमार ने बताया कि मेरी बहन की शादी 23 अप्रैल 2024 को इस्लामपुर के चमरबीघा मकसूदपुर निवासी रामवृक्ष प्रसाद के पुत्र अशोक कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले कारोबार के लिए 5 लाख रुपए की डिमांड कर रहे थे। 21 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने सीमा की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को गायब कर दिया। सूचना मिलने के बाद बहन के घर पहुंचा। वहां ताला लटका था और पूरा परिवार फरार था। ग्रामीणों का भी कहना था कि हत्या के बाद शव को कहीं छिपा दिया है। 9 महीने के मासूम के सिर से उठा मां का साया मृतका का एक 9 माह का पुत्र ‘आयुष’ है, जिसके सिर से बेरहम पिता ने मां का साया छीन लिया। भाई राघव ने बताया कि 20 दिसंबर तक उनकी बहन से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। अगले ही दिन आरोपी ने व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी कि तुम्हारी बहन को मार दिया है, जो करना है कर लो। इसके बाद इस मामले में पति समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। कुर्की के डर से किया सरेंडर, रिमांड में खुला राज हिलसा डीएसपी कुमार ऋषिराज ने बताया कि मुख्य आरोपी अशोक कुमार ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी। हालांकि, जमानत याचिका खारिज होने और कोर्ट से कुर्की का आदेश जारी होने के बाद, आरोपी पति ने 16 मार्च 2026 को सरेंडर कर दिया। पुलिस ने जब 19 मार्च को उसे रिमांड पर लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घर से करीब एक किलोमीटर दूर 3 फीट गहरे गड्ढे से सीमा का कंकाल बरामद किया गया। गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई है। इस जघन्य अपराध में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


