अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी का मर्डर:घर से 2Km दूर कब्रिस्तान में पेड़ से लटकायी लाश, 10 साल से पति का चल रहा अफेयर

अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी का मर्डर:घर से 2Km दूर कब्रिस्तान में पेड़ से लटकायी लाश, 10 साल से पति का चल रहा अफेयर

पूर्णिया में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी की हत्या कर लाश को कब्रिस्तान में पेड़ से लटका दिया। बॉडी अर्धनग्न अवस्था में घर से 2 Km दूर बैर के पेड़ से लटकी मिली है। पति ने पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा और फिर उसकी गला दबाकर जान ले ली। मर्डर को सुसाइड में बदलने लाश को फंदे से लटका दिया। घटना बायसी थाना क्षेत्र के चरैया पंचायत के तालबारी सठियारा गांव की है। मृत महिला की पहचान बायसी थाना क्षेत्र के मल्हाटोली गांव के रहने वाले आदेश शर्मा की पत्नी पार्वती देवी (35) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बायसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका की मां की लिखित शिकायत पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की मां बोली- 25 साल पहले शादी की थी घटना की जानकारी देते हुए मृतका की मां जितिया देवी ने बताया कि 25 साल पहले पार्वती की शादी मल्हाटोली गांव के रहने वाले आदेश शर्मा से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के बाद पार्वती का पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक चल रहा था। बेटी-दामाद को दो बेटे और 2 बेटियां हुईं। जितिया देवी बोली- 10 साल से दामाद का महिला से अवैध संबंध है जितिया देवी ने बताया कि मेरी बेटी ने बताया था कि दामाद यानी आदेश शर्मा का पिछले 10 साल से बायसी के चरैया पंचायत के कोल टोला की रहने वाली मिनोती देवी से अवैध संबंध है। पार्वती ने अपनी मां को बताया था कि जब मुझे इस बात का पता चला तो मैंने इसका विरोध किया था। पार्वती ने ये भी बताया था कि पति अपनी प्रेमिका के साथ ही रहना चाहते थे। आदेश कहता था कि तुम चारों बच्चों को लेकर अपनी मां के पास चले जाओ। मैं अक्सर इससे इनकार करती थी और पति की अवैध संबंध का विरोध करती थी। इसी बात को लेकर घर में अक्सर झगड़े भी होते थे। मामला बढ़ने पर बेटी ने मुझे ये बात बताई थी, जिसके बाद हम दोनों परिवार एक जगह बैठे और सामाजिक प्रतिष्ठा और लोक-लाज के कारण मामले को घर से बाहर नहीं जाने दिया। सोमवार रात भी पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा मृतका की मां के मुताबिक, आपसी बातचीत के बाद भी मेरे दामाद का रवैया नहीं बदला। जब भी मेरी बेटी अपने पति के गलत रिश्ते का विरोध करती, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। सोमवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। दामाद मेरी बेटी को घर से भगाने लगा। इस पर पत्नी अकेले सुनसान रास्ते से मायके की ओर बढ़ने लगी। इसी बीच मौका पाकर पति उसे कब्रिस्तान में ले गया। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी के बेसुध होने पर गला घोंटकर उसकी जान ले ली। उसे अर्धनग्न कर उसी की साड़ी से पेड़ के सहारे फंदे से लटका दिया। ताकि मर्डर को सुसाइड दिखाया जा सके। फंदे से लटक रही थी महिला की डेडबॉडी, घुटने जमीन से लगे हुए थे ग्रामीणों की ओर से बेटी के साथ हुई इस घटना की जानकारी मिली तो मैं तुरंत मौके पर पहुंचे। देखा कि बेटी साड़ी से बने फंदे से पेड़ से लटक रही थी। दोनों घुटने जमीन से लगे हुए थे। गले पर निशान भी दिखाई दे रहे थे। ये सभी निशान साफ तौर पर हत्या की ओर इशारा करते हैं। इस मामले में बायसी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पूर्णिया में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी की हत्या कर लाश को कब्रिस्तान में पेड़ से लटका दिया। बॉडी अर्धनग्न अवस्था में घर से 2 Km दूर बैर के पेड़ से लटकी मिली है। पति ने पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा और फिर उसकी गला दबाकर जान ले ली। मर्डर को सुसाइड में बदलने लाश को फंदे से लटका दिया। घटना बायसी थाना क्षेत्र के चरैया पंचायत के तालबारी सठियारा गांव की है। मृत महिला की पहचान बायसी थाना क्षेत्र के मल्हाटोली गांव के रहने वाले आदेश शर्मा की पत्नी पार्वती देवी (35) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बायसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका की मां की लिखित शिकायत पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की मां बोली- 25 साल पहले शादी की थी घटना की जानकारी देते हुए मृतका की मां जितिया देवी ने बताया कि 25 साल पहले पार्वती की शादी मल्हाटोली गांव के रहने वाले आदेश शर्मा से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के बाद पार्वती का पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक चल रहा था। बेटी-दामाद को दो बेटे और 2 बेटियां हुईं। जितिया देवी बोली- 10 साल से दामाद का महिला से अवैध संबंध है जितिया देवी ने बताया कि मेरी बेटी ने बताया था कि दामाद यानी आदेश शर्मा का पिछले 10 साल से बायसी के चरैया पंचायत के कोल टोला की रहने वाली मिनोती देवी से अवैध संबंध है। पार्वती ने अपनी मां को बताया था कि जब मुझे इस बात का पता चला तो मैंने इसका विरोध किया था। पार्वती ने ये भी बताया था कि पति अपनी प्रेमिका के साथ ही रहना चाहते थे। आदेश कहता था कि तुम चारों बच्चों को लेकर अपनी मां के पास चले जाओ। मैं अक्सर इससे इनकार करती थी और पति की अवैध संबंध का विरोध करती थी। इसी बात को लेकर घर में अक्सर झगड़े भी होते थे। मामला बढ़ने पर बेटी ने मुझे ये बात बताई थी, जिसके बाद हम दोनों परिवार एक जगह बैठे और सामाजिक प्रतिष्ठा और लोक-लाज के कारण मामले को घर से बाहर नहीं जाने दिया। सोमवार रात भी पति-पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा मृतका की मां के मुताबिक, आपसी बातचीत के बाद भी मेरे दामाद का रवैया नहीं बदला। जब भी मेरी बेटी अपने पति के गलत रिश्ते का विरोध करती, तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। सोमवार रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। दामाद मेरी बेटी को घर से भगाने लगा। इस पर पत्नी अकेले सुनसान रास्ते से मायके की ओर बढ़ने लगी। इसी बीच मौका पाकर पति उसे कब्रिस्तान में ले गया। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पत्नी के बेसुध होने पर गला घोंटकर उसकी जान ले ली। उसे अर्धनग्न कर उसी की साड़ी से पेड़ के सहारे फंदे से लटका दिया। ताकि मर्डर को सुसाइड दिखाया जा सके। फंदे से लटक रही थी महिला की डेडबॉडी, घुटने जमीन से लगे हुए थे ग्रामीणों की ओर से बेटी के साथ हुई इस घटना की जानकारी मिली तो मैं तुरंत मौके पर पहुंचे। देखा कि बेटी साड़ी से बने फंदे से पेड़ से लटक रही थी। दोनों घुटने जमीन से लगे हुए थे। गले पर निशान भी दिखाई दे रहे थे। ये सभी निशान साफ तौर पर हत्या की ओर इशारा करते हैं। इस मामले में बायसी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *