अंबिकापुर. सरगुजा जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुदर झेरी लोंगरी में 7 मार्च की रात को खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की हत्या (Wife murder) कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटना दिवस से फरार था। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी। इसी बीच 4 दिन बाद पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम कुदर झेरी लोंगरी निवासी दशमल कोरवा पिता बोदो राम 35 वर्ष 7 मार्च की रात को घर आया। उसने पत्नी प्रियंका 32 वर्ष को खाना बनाने के लिए कहा। इस पर पत्नी ने कहा कि वह थोड़ी देर बाद खाना बनाएगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद (Wife murder) हो गया। इसी बीच रात करीब 12 बजे पति ने डंडे से पीट-पीट कर पत्नी की हत्या कर दी थी।
पत्नी की हत्या करने के बाद वह घर से फरार हो गया था। दूसरे दिन सुबह दरवाजा न खुलने पर पास में ही अलग रह रहे सास-ससुर ने जाकर देखा तो बहू जमीन पर मृत (Wife murder) पड़ी थी। मामले में लुण्ड्रा पुलिस आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी।
Wife murder: चार दिन बाद आरोपी गिरफ्तार
घटना के 4 दिन बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद जंगल की ओर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी दशमल उर्फ दशमन कोरवा (Wife murder) के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


