बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई पत्नी, युवक ने फंदा लगाकर दी जान, दो साल पहले हुई थी शादी

बॉयफ्रेंड के साथ फरार हुई पत्नी, युवक ने फंदा लगाकर दी जान, दो साल पहले हुई थी शादी

Jhansi Crime News: झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तरा गांव में एक बहुत दुखद घटना हुई है। यहां 22 साल के युवक भूपेंद्र उर्फ रानू अहिरवार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वजह थी उसकी पत्नी का घर छोड़कर चले जाना। परिजन उसे तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भूपेंद्र क्या करता था काम?

भूपेंद्र मुस्तरा गांव का रहने वाला था। वह शादी-ब्याह के समारोहों में मिठाई बनाने का काम करता था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता खेती-किसानी करते हैं। परिवार आर्थिक रूप से सामान्य था और सब मिल-जुलकर रहते थे।

शादी के बाद शुरू हुई परेशानी

भूपेंद्र की शादी मई 2024 में हुई थी। पहले कुछ महीने सब ठीक चला। लेकिन करीब तीन महीने पहले उसकी पत्नी ने घर में रखे लगभग पांच लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर लेकर किसी दूसरे युवक के साथ भाग गई। यह खबर सुनकर भूपेंद्र को बहुत सदमा लगा। उसने तुरंत नवाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच की और करीब दो महीने पहले उसकी पत्नी को बरामद कर लिया। थाने में दोनों पक्षों को बुलाया गया। लेकिन पत्नी ने भूपेंद्र के साथ रहने से साफ मना कर दिया। वह अपने माता-पिता के साथ जाने को भी तैयार नहीं हुई।

मानसिक रूप से टूट गया युवक

इस घटना के बाद भूपेंद्र बहुत परेशान रहने लगा। वह उदास रहता, कम बोलता और अकेले में ज्यादा समय बिताता। परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से काफी कमजोर हो गया था। वह अक्सर चुप-चुप रहता और कुछ भी खाने-पीने में रुचि नहीं दिखाता था।

होली के दिन हुई घटना

बुधवार को होली का त्योहार था। लेकिन भूपेंद्र ने होली नहीं खेली। उसने परिवार से कहा कि वह ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने जा रहा है। शाम को वह घर लौटा और अपने कमरे में चला गया। रात में जब परिवार वाले उसे खाने के लिए बुलाने गए, तो कमरे में शव रस्सी से लटका मिला। परिजन बहुत घबरा गए। उन्होंने जल्दी से उसे नीचे उतारा और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने कहा कि वह मर चुका है।

पुलिस की कार्रवाई

नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि युवक ने पारिवारिक कारणों से आत्महत्या की है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *