बांका में पति की पिटाई से पत्नी की मौत:ससुराल वालों पर मायके पक्ष का हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

बांका में पति की पिटाई से पत्नी की मौत:ससुराल वालों पर मायके पक्ष का हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

बांका में पति की पिटाई से महिला की मौत हो गई है। मामला कटोरिया थाना क्षेत्र के भोलाडीह गांव की है। बुधवार देर रात झारखंड के देवघर में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान भोलाडीह निवासी शंभू यादव की पत्नी बबीता देवी (24) के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों ने पति सहित ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। झुनझुनियां गांव के निवासी मृतका के पिता पप्पू यादव ने बताया कि उनकी बेटी बबीता देवी का पति शंभू यादव दूसरे बच्चे के जन्म के बाद से ही उसके साथ हिंसक तरीके से बर्ताव कर रहा था। शंभू यादव अक्सर बबीता पर गैर पुरुष से बातचीत करने का आरोप लगाकर मारपीट करता था। परिजनों ने कई बार पारिवारिक स्तर पर समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन मारपीट जारी रही। पिटाई के कारण बबीता बेहोश हो गई परिजनों के अनुसार, हाल ही में शंभू यादव ने इसी आरोप को लेकर बबीता देवी के साथ मारपीट की। पिटाई के कारण बबीता बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे कटोरिया के एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए झारखंड के देवघर रेफर कर दिया था। हालांकि, मंगलवार सुबह आरोपी पति उसे जबरन घर वापस ले आया। देर शाम बबीता की हालत फिर गंभीर होने पर परिजन उसे दोबारा प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। वहां से उसे फिर झारखंड देवघर रेफर किया गया, जहां बुधवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया बबीता की मौत की सूचना मिलते ही पिता पप्पू यादव अन्य परिजनों के साथ शव लेकर कटोरिया थाना पहुंचे। उन्होंने पति शंभू यादव और ससुराल पक्ष के अन्य पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि यह पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है। बांका में पति की पिटाई से महिला की मौत हो गई है। मामला कटोरिया थाना क्षेत्र के भोलाडीह गांव की है। बुधवार देर रात झारखंड के देवघर में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान भोलाडीह निवासी शंभू यादव की पत्नी बबीता देवी (24) के रूप में हुई है। मृतका के मायके वालों ने पति सहित ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। झुनझुनियां गांव के निवासी मृतका के पिता पप्पू यादव ने बताया कि उनकी बेटी बबीता देवी का पति शंभू यादव दूसरे बच्चे के जन्म के बाद से ही उसके साथ हिंसक तरीके से बर्ताव कर रहा था। शंभू यादव अक्सर बबीता पर गैर पुरुष से बातचीत करने का आरोप लगाकर मारपीट करता था। परिजनों ने कई बार पारिवारिक स्तर पर समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन मारपीट जारी रही। पिटाई के कारण बबीता बेहोश हो गई परिजनों के अनुसार, हाल ही में शंभू यादव ने इसी आरोप को लेकर बबीता देवी के साथ मारपीट की। पिटाई के कारण बबीता बेहोश हो गई, जिसके बाद उसे कटोरिया के एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए झारखंड के देवघर रेफर कर दिया था। हालांकि, मंगलवार सुबह आरोपी पति उसे जबरन घर वापस ले आया। देर शाम बबीता की हालत फिर गंभीर होने पर परिजन उसे दोबारा प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए। वहां से उसे फिर झारखंड देवघर रेफर किया गया, जहां बुधवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया बबीता की मौत की सूचना मिलते ही पिता पप्पू यादव अन्य परिजनों के साथ शव लेकर कटोरिया थाना पहुंचे। उन्होंने पति शंभू यादव और ससुराल पक्ष के अन्य पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि यह पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *