पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड संग पकड़ा:सोनभद्र के मॉल में जमकर मारपीट, पुलिस ने समझा-बुझाकर घर भेजा

पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड संग पकड़ा:सोनभद्र के मॉल में जमकर मारपीट, पुलिस ने समझा-बुझाकर घर भेजा

सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस रोड स्थित एक शॉपिंग मॉल में दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ शॉपिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। घटना शनिवार देर शाम की है। बताया जा रहा है कि एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ शॉपिंग मॉल पहुंचा था। इसी दौरान उसकी पत्नी भी शॉपिंग मॉल में पहुंच गई। शॉपिंग मॉल में उसने अपने पति को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खरीदारी करते देखकर उसका का गुस्सा भड़क गया और उसने तुरंत गर्लफ्रेंड से भिड़ंत कर ली। इस दौरान पति मौके से फरार हो गया।
इसके बाद पत्नी और प्रेमिका के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। इस दौरान गाली-गलौज और दांत काटने जैसी घटनाएं भी हुईं। मॉल में मौजूद लोगों और महिला कर्मचारियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। लगभग 15 मिनट तक चली इस झड़प का किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पूरे मामले में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि पत्नी अपने पति को लेकर कोतवाली आई थी। उसने शिकायत की कि उसका पति अपनी प्रेमिका पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और पति को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *