दरभंगा में निजी स्कूल के निदेशक और दो बच्चों की मां की पिटाई की गई है। महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। जिसके बाद उसने आपा खो दिया। मारपीट के बाद मौके से फरार हो गया। इस बीच निदेशक भी मौके से भाग निकली। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार इलाके की है। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। सुपौल बाजार क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। पति विशनपुर रोड में मौबाइल दुकान चलाते हैं। महिला रोज अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाती थी। इस दौरान स्कूल के निदेशक से उसकी पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गई। पति की गैरमौजूदगी में घर पहुंचा स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ समय से दोनों के बीच बातचीत और मेल-जोल बढ़ गया था, जिसको लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थी। घटना वाली रात पति किसी जरूरी काम से बाहर गया हुआ था। इस बात की जानकारी मिलने पर स्कूल का निदेशक महिला के घर पहुंच गया। पति अचानक घर लौट आया और कथित तौर पर दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद पति ने आपा खो दिया और पत्नी के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया। पति अपने दोनों बच्चों को लेकर उत्तर प्रदेश चला गया। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा में निजी स्कूल के निदेशक और दो बच्चों की मां की पिटाई की गई है। महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। जिसके बाद उसने आपा खो दिया। मारपीट के बाद मौके से फरार हो गया। इस बीच निदेशक भी मौके से भाग निकली। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार इलाके की है। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। सुपौल बाजार क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे। पति विशनपुर रोड में मौबाइल दुकान चलाते हैं। महिला रोज अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जाती थी। इस दौरान स्कूल के निदेशक से उसकी पहचान हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गई। पति की गैरमौजूदगी में घर पहुंचा स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ समय से दोनों के बीच बातचीत और मेल-जोल बढ़ गया था, जिसको लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थी। घटना वाली रात पति किसी जरूरी काम से बाहर गया हुआ था। इस बात की जानकारी मिलने पर स्कूल का निदेशक महिला के घर पहुंच गया। पति अचानक घर लौट आया और कथित तौर पर दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद पति ने आपा खो दिया और पत्नी के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया। पति अपने दोनों बच्चों को लेकर उत्तर प्रदेश चला गया। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


