वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के बीरोपुर गांव में एक महिला की कथित तौर पर उसके पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि महिला ने अपने बेटे को थप्पड़ मारा था, जिससे नाराज होकर पति ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी पति और अन्य ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को दी। जानकारी मिलने पर मायके वाले बीरोपुर गांव पहुंचे और उन्होंने सदर थाने की पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू की। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका की पहचान बीरोपुर गांव निवासी राकेश कुमार की 27 वर्षीय पत्नी अनु कुमारी के रूप में हुई है। बेटे को थप्पड़ मारने पर ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित मृतका के पिता सुबोध कुमार मिश्रा ने बताया कि उनकी बेटी अनु ने कल शाम अपने बेटे को थप्पड़ मारा था। इसके बाद पति और ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। अनु ने फोन पर अपने पिता को इस बारे में बताया था। सुबह उन्हें स्थानीय लोगों से बेटी की मौत की सूचना मिली। जब वे बीरोपुर गांव पहुंचे, तो अनु का शव सोफे पर पड़ा था और ससुराल वाले फरार थे। उन्होंने यह भी बताया कि अनु की शादी पांच साल पहले हुई थी और उसका एक बेटा भी है। लिखित आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बीरोपुर गांव में ससुराल वालों द्वारा एक महिला की पीट-पीटकर हत्या करने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मायके वाले ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और मायके वालों से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के बीरोपुर गांव में एक महिला की कथित तौर पर उसके पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि महिला ने अपने बेटे को थप्पड़ मारा था, जिससे नाराज होकर पति ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी पति और अन्य ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को दी। जानकारी मिलने पर मायके वाले बीरोपुर गांव पहुंचे और उन्होंने सदर थाने की पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू की। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका की पहचान बीरोपुर गांव निवासी राकेश कुमार की 27 वर्षीय पत्नी अनु कुमारी के रूप में हुई है। बेटे को थप्पड़ मारने पर ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित मृतका के पिता सुबोध कुमार मिश्रा ने बताया कि उनकी बेटी अनु ने कल शाम अपने बेटे को थप्पड़ मारा था। इसके बाद पति और ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। अनु ने फोन पर अपने पिता को इस बारे में बताया था। सुबह उन्हें स्थानीय लोगों से बेटी की मौत की सूचना मिली। जब वे बीरोपुर गांव पहुंचे, तो अनु का शव सोफे पर पड़ा था और ससुराल वाले फरार थे। उन्होंने यह भी बताया कि अनु की शादी पांच साल पहले हुई थी और उसका एक बेटा भी है। लिखित आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बीरोपुर गांव में ससुराल वालों द्वारा एक महिला की पीट-पीटकर हत्या करने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मायके वाले ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। एसडीपीओ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और मायके वालों से लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


