पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या:मंडला में घायल पति को सहारा देने के बहाने गर्दन काटी; दोनों गिरफ्तार

पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या:मंडला में घायल पति को सहारा देने के बहाने गर्दन काटी; दोनों गिरफ्तार

मंडला जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में हुए सुमित काछी हत्याकांड का पुलिस ने महज दो दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। घायल अवस्था में सहारा देने के बहाने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या को अंजाम दिया गया। यह घटना 14 फरवरी की है, जब कूड़ामैली के पास मधुवन ढाबा के समीप एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। मृतक की पहचान जबलपुर निवासी सुमित काछी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। एसडीओपी निवास पीएल वालरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप पांडेय के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। लूट की कहानी रचि जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी जमुना उर्फ कविता से पूछताछ की। शुरुआत में उसने लूट की झूठी कहानी बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस के अनुसार, जमुना की पहचान पड़ोस के मंदिर के पुजारी सूर्यकांत से उसके पति ने ही कराई थी। ऐसे दिया घटना को अंजाम समय के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, और जब सुमित को उनके संबंध का पता चला तो घर में विवाद होने लगे। इसी से परेशान होकर दोनों ने सुमित की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत, 11 फरवरी की शाम सुमित और जमुना मंडला की ओर निकले। मधुवन ढाबा के पास सूर्यकांत पहले से मौजूद था। वहां कहासुनी के बाद सूर्यकांत ने सुमित पर हमला किया। मारपीट के दौरान जमुना ने घायल पति को सहारा देने का नाटक किया और पीछे से धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। घटना के बाद सबूत मिटाने का प्रयास किया गया और झूठी शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने दोनों आरोपी पत्नी जमुना उर्फ कविता और उसके प्रेमी सूर्यकांत को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की विवेचना जारी है। इस हत्याकांड का खुलासा टिकरिया थाना पुलिस और साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से संभव हो सका।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *