पत्नी का आरोप-पति का अपहरण कर मारपीट की गई:अधिवक्ताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की, 5 माह पहले किया था प्रेम विवाह

पत्नी का आरोप-पति का अपहरण कर मारपीट की गई:अधिवक्ताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की, 5 माह पहले किया था प्रेम विवाह

सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र के गंभीरिया इलाके में युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार को युवक की पत्नी पूजा पटेल अधिवक्ताओं के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायती आवेदन सौंपा। पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके मायके वालों ने पति का अपहरण कर मारपीट की है, लेकिन थाने में सुनवाई नहीं हुई। पूजा पटेल ने बताया कि उसने करीब पांच महीने पहले अभिषेक पटेल से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से ही उसके मायके पक्ष के लोग रंजिश रखे हुए थे। रात में ले जाकर की मारपीट का आरोप पीड़िता के अनुसार 23 मार्च की रात करीब 10 बजे उसका पति गंभीरिया क्षेत्र में गया था। इसी दौरान मायके वालों ने उसका अपहरण कर घर ले गए, जहां उसे बंधक बनाकर मारपीट की गई। पति का मोबाइल बंद आने पर पूजा को संदेह हुआ। वह ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मायके पहुंची, जहां घर का गेट बाहर से बंद था और अंदर मारपीट की जा रही थी। सूचना मिलने पर अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और डायल-112 को बुलाया गया। इसके बाद घायल अवस्था में अभिषेक को बाहर निकाला गया। घायल अभिषेक को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पत्नी ने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *