एटा में एक युवक को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। युवक ने अपनी पत्नी, पिता और भाभी पर धारदार हथियार व डंडों से हमला कर पीटने का आरोप लगाया है। यह घटना पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद हुए विवाद के बाद हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के नथुआपुर गांव का है। घायल युवक उपेंद्र ने बताया कि वह कथा में ढोलक बजाने का काम करता है। वह अपनी पत्नी और बच्चों की जिम्मेदारी पिता को सौंपकर बाहर गया था। जब वह वापस लौटा, तो उसने अपनी पत्नी और पिता को एक ही बिस्तर पर आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इस पर उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। उपेंद्र के अनुसार, उसकी पत्नी के साथ मारपीट देख उसके पिता, भाभी और पत्नी ने मिलकर उस पर धारदार हथियार और डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे डायल 112 पुलिस की मदद से अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले पर अलीगंज के एसएसआई जयवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक का उसकी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता है। पत्नी ने भी पहले इसकी शिकायत की थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।


