WI vs NEP: टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी वेस्टइंडीज, ये दो टीम रेस से ऑफिशियली बाहर

WI vs NEP: टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी वेस्टइंडीज, ये दो टीम रेस से ऑफिशियली बाहर

WI vs NEP Match Highlights: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब बेहद ही रोमांचक मोड़ की ओर बढ़ रहा है। रविवार 15 फरवरी को खेले गए पहले मैच में वेस्‍टइंडीज ने नेपाल को 9 विकेट से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्‍की कर ली है। यह इस मेगा इवेंट में उसकी लगातार तीसरी जीत है। इसके साथ ही उसने आधिकारिक रूप से अगले राउंड में जगह बना ली है। वहीं, विंडीज से हारने वाली नेपाल की टीम अपने तीन मैच हारकर ऑफिशियली टूर्नामेंट से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है। इससे पहले ओमान टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

WI vs NEP मैच के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 पॉइंट्स टेबल अपडेट

T20 World Cup 2026 Points Table Update
T20 World Cup 2026 Points Table Update

133 रन ही बना सकी नेपाल की टीम

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम ने एक बार फिर निराश किया। पारी की शुरुआत खराब रही और 2 के स्कोर पर पहला विकेट कुशल भुर्टेल के रूप में गिरा। इसके झटके से नेपाल की टीम कभी उबर नहीं सकी और लगातार विकेट गंवाती गई।

नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 47 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्‍कों की मदद से 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि सोमपाल कामी ने 15 गेंदों पर 26 रन बनाए। नेपाल निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन ही बना सका।

विंडीज ने 28 गेंद शेष रहते हासिल किया लक्ष्‍य

134 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी वेस्‍टइंडीज को ब्रैडन किंग और कप्‍तानी शाई होप ने अच्‍छी शुरुआत दिलाई। इन दोनों के बीच 5.2 ओवर पर में 43 रन की सधी हुई साझेदारी हुई। ब्रैंडन 17 गेंदों पर 22 रन बनाकर नंदन यादव की गेंद कुशल भुर्तेल के हाथों में थमा बैठे।

इसके बाद होप और शिमरन हेटमायर के बीच नाबाद 91 रनों की साझेदारी ने वेस्‍टइंडीज को 9 विकेट से 15.2 ओवर में शानदार जीत दिलाई। शाई होप ने 44 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्‍कों की मदद से नाबाद 61 रन की पारी खेली तो शिमरन हेटमायर 32 गेंदों पर चार चौके और दो छक्‍कों की सहायता से 46 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *