Team India T20 World Cup 2026 Squad: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारत की दो टीमें इस वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मुकाबलों में हिस्सा लेंगी। पहली टीम वह है, जो इस वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई है और जिसके कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। इस सीनियर टीम में अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और रिंकू सिंह जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।
India A के कप्तान आयुष बदोनी
दूसरी ओर आयुष बदोनी की कप्तानी में इंडिया-ए टीम का ऐलान किया गया है, जिसमें प्रियांश आर्या और मयंक यादव जैसे उभरते हुए खिलाड़ी शामिल हैं। इस दौरान इंडिया-ए को दो वॉर्म-अप मैच खेलने हैं, जबकि भारत की सीनियर टीम सिर्फ एक ही वॉर्म-अप मुकाबला खेलेगी। यह मुकाबला 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।
अब सवाल यह उठता है कि भारत की दो टीमें क्यों बनाई गई हैं और दोनों टीमें वॉर्म-अप मैच क्यों खेलेंगी। दरअसल, सभी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से पहले पर्याप्त अभ्यास देने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। सीनियर टीम को सिर्फ साउथ अफ्रीका के खिलाफ इसलिए खिलाया जा रहा है, ताकि खिलाड़ी वॉर्म-अप मैचों में ज्यादा थकान या चोट का शिकार न हों और टूर्नामेंट से पहले पूरी तरह फिट और फ्रेश रहें।
6 फरवरी को IND A vs NAM
इंडिया-ए टीम को यूएसए और नामीबिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेलने हैं। यूएसए के खिलाफ मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि नामीबिया के खिलाफ मैच 6 फरवरी को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित होगा। वहीं 4 फरवरी को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी।
वार्म-अप मैचों का शेड्यूल
2 फरवरी:
- अफगानिस्तान बनाम स्कॉटलैंड: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु (दोपहर 3 बजे से)
- यूएसए बनाम इंडिया ‘ए’: डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई (शाम 5 बजे से)
- कनाडा बनाम इटली: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (शाम 7 बजे से)
3 फरवरी:
- ओमान बनाम श्रीलंका ‘ए’: कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो (दोपहर 1 बजे से)
- नीदरलैंड बनाम जिम्बाब्वे: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (दोपहर 3 बजे से)
- नेपाल बनाम यूएई: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (शाम 5 बजे से)
4 फरवरी:
- स्कॉटलैंड बनाम नामीबिया: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2, बेंगलुरु (दोपहर 1 बजे से)
- अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु (दोपहर 3 बजे से)
- पाकिस्तान बनाम आयरलैंड: एसएससी क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो (शाम 5 बजे से)
- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई (शाम 7 बजे से)
5 फरवरी:
- जिम्बाब्वे बनाम ओमान: कोलंबो क्रिकेट क्लब ग्राउंड, कोलंबो (सुबह 11 बजे से)
- नेपाल बनाम कनाडा: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (दोपहर 1 बजे से)
- ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड: आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (शाम 5 बजे से)
- न्यूजीलैंड बनाम यूएसए: डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई (शाम 7 बजे से)
6 फरवरी:
- इटली बनाम यूएई: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई (दोपहर 3 बजे से)
- इंडिया ‘ए’ बनाम नामीबिया: बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1, बेंगलुरु (शाम 5 बजे से)


