‘आपने मुझे पर्ल हार्बर के बारे में क्यों नहीं बताया?’, ट्रंप के बयान से पसर गया सन्नाटा, असहज हो गईं जापानी PM तकाइची

‘आपने मुझे पर्ल हार्बर के बारे में क्यों नहीं बताया?’, ट्रंप के बयान से पसर गया सन्नाटा, असहज हो गईं जापानी PM तकाइची

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी हमलों को गुप्त रखने के फैसले का बचाव करते हुए पर्ल हार्बर का हवाला दिया। इस टिप्पणी से व्हाइट हाउस में हुई बैठक के दौरान जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची असहज नजर आईं। इससे दोनों देशों के बीच सहयोग के गर्मजोशी भरे प्रदर्शन के बीच एक अटपटा क्षण पैदा हो गया।

दरअसल,1 जब ट्रंप से पूछा गया कि यूरोप और एशिया के सहयोगी देशों, जिनमें जापान भी शामिल है। उन्हें हमले से पहले क्यों नहीं बताया गया। इस पर ट्रंप ने कहा कि देखिए, एक बात यह है कि आप बहुत ज्यादा संकेत नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा कि जब हम गए, तो हम बहुत जोरदार तरीके से गए, और हमने किसी को इसके बारे में नहीं बताया क्योंकि हम उन्हें चौंकाना चाहते थे।

क्या जापान ने पर्ल हार्बर हमले से पहले हमें कुछ बताया था

इसके बाद उन्होंने जापान के 1941 के पर्ल हार्बर हमले का जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि सरप्राइज के बारे में जापान से बेहतर कौन जानता है, ठीक है? आपने मुझे पर्ल हार्बर के बारे में क्यों नहीं बताया। आप सरप्राइज में हमसे कहीं ज्यादा विश्वास रखते हैं। हमें उन्हें चौंकाना था और हमने ऐसा किया।

हमने सप्राइज अटैक से उनके जवाबी हमले को 50 फीसदी कम कर दिया

उन्होंने तर्क दिया कि सहयोगियों को पहले से जानकारी न देने का फैसला सैन्य बढ़त बनाए रखने के लिए था। इसी सरप्राइज की वजह से पहले दो दिनों में हमने शायद 50 प्रतिशत लक्ष्य को खत्म कर दिया और जितना हमने अनुमान लगाया था। उससे भी ज्यादा। तो अगर मैं पहले ही सबको बता देता, तो फिर सरप्राइज नहीं रहता, है ना?

पर्ल हार्बर के जिक्र से तकाइची हो गई असहज

विदेशी मीडिया पूल रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप की इस तुलना पर ताकाइची ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उनकी आंखें चौड़ी हो गईं और मुस्कान गायब हो गई और वह पीछे की ओर झुक गईं, अपने हाथ समेटते हुए, पर्ल हार्बर का अचानक जिक्र होने से स्पष्ट रूप से चौंक गईं।

यह टिप्पणी इसलिए भी अलग नजर आई क्योंकि बाकी दौरे के दौरान दोनों नेताओं की भाषा असामान्य रूप से दोस्ताना रही थी। ट्रंप ने बार-बार ताकाइची की तारीफ करते हुए उन्हें महान महिला बताया और कहा कि उनके बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। डिनर के दौरान उन्होंने उन्हें शानदार महिला कहा। ट्रंप ने आगे कहा कि व्हाइट हाउस में आपका हमारे साथ होना सम्मान की बात है।

स्ट्रेट हॉफ हॉर्मुज को लेकर ट्रंप ने कही ये बात

ताकाइची ने भी इस व्यक्तिगत तालमेल को आगे बढ़ाया। उन्होंने ट्रंप से कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि डोनाल्ड और मैं इस साझा लक्ष्य को हासिल करने के लिए सबसे अच्छे साथी हैं। जापान के लिए ट्रंप का व्यापक संदेश यह था कि जब अपने हित सीधे जुड़े हों, तो सहयोगी देशों को आगे आना चाहिए, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *