इंग्लैंड से ज्यादा ICC ने साउथ अफ्रीका को क्यों दी इनामी राशि? दोनों टीमें सेमीफाइनल से हुई थीं बाहर, जानें वजह

इंग्लैंड से ज्यादा ICC ने साउथ अफ्रीका को क्यों दी इनामी राशि? दोनों टीमें सेमीफाइनल से हुई थीं बाहर, जानें वजह

ICC ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की सभी 20 टीमों की प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है, जिसमें चैंपियन भारत को सबसे ज्यादा करीब 24 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली। 

T20 World Cup 2026 Prize Money: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने वाली सभी 20 टीमों की प्राइज मनी का ऐलान आईसीसी ने कर दिया है। बुधवार को आईसीसी ने प्राइज मनी की पूरी लिस्ट जारी की, जिसमें 20वें स्थान पर रहने वाली ओमान तक की इनामी राशि का भी जिक्र किया गया है। आपको बता दें कि T20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। भारतीय टीम के चैंपियन बनने के बाद उसे लगभग सवा 24 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली।

इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका की प्राइज मनी में अंतर

वहीं आईसीसी की ओर से फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड टीम को करीब 13 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी गई। इसके अलावा सेमीफाइनल में हारने वाली साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम को लगभग 9 करोड़ रुपये मिले। हालांकि दोनों की इनामी राशि में लगभग 28 लाख का अंतर है। इसके बाद वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर प्राइज मनी दी गई है।

इस टूर्नामेंट में नेपाल ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते उसे लगभग 2 करोड़ 35 लाख रुपये की इनामी राशि मिली।आपको बता दें कि T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाली हर टीम को एक बेस प्राइज मनी मिलती है। इसके अलावा हर मैच जीतने और टूर्नामेंट में आगे बढ़ने पर अलग-अलग इनामी राशि भी दी जाती है।

क्यों इंग्लैंड को मिली कम इनामी राशी

इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका ने सिर्फ एक मैच गंवाया, जबकि इंग्लैंड को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। यही वजह है कि सेमीफाइनल में हारने के बावजूद साउथ अफ्रीका को इंग्लैंड से ज्यादा इनामी राशि मिली, जबकि इंग्लैंड की प्राइज मनी उससे कम रही।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *