9 साल बाद ‘क्योंकि सास भी…’ के आकाशदीप का सलमान खान पर क्यों फूटा गुस्सा, बोले- सबकुछ ठप हो गया…

9 साल बाद ‘क्योंकि सास भी…’ के आकाशदीप का सलमान खान पर क्यों फूटा गुस्सा, बोले- सबकुछ ठप हो गया…

Akashdeep Saigal on salman khan controversy: छोटे पर्दे के सबसे आइकॉनिक किरदारों में से एक ‘अंश गुजराल’ (क्योंकि सास भी कभी बहू थी) को निभाने वाले एक्टर आकाशदीप सहगल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, 9 साल तक टीवी इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद आकाशदीप ने एकता कपूर के फेमस शो ‘नागिन 7’ के द्वारा कमबैक किया, लेकिन उनके लौटने के साथ ही एक पुराना विवाद फिर से चर्चा में आ गया है, क्या सलमान खान ने उनका करियर बर्बाद किया? तो आइए जानें इसके पिछे की वजह…

आकाशदीप का सलमान खान पर क्यों फूटा गुस्सा

लंबे समय से ये माना जा रहा था कि ‘बिग बॉस 5’ के दौरान सलमान खान के साथ हुई अनबन की वजह से आकाशदीप को काम मिलना बंद हो गया था। अब ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और आकाशदीप ने कहा, “मीडिया में ये बात बहुत पहले शुरू हुई थी और धीरे-धीरे इसमें कई परतें जुड़ती गईं, सबकुछ ठप हो गया, जिससे ये एक अलग ही कहानी बन गई। सच तो ये है कि टीवी से दूर होने का फैसला मेरा अपना और सोच-समझकर लिया गया था।”

बता दें, आकाशदीप ने ये साफ किया कि वो किसी को अपनी शांति भंग करने की इजाजत नहीं देते। इस पर उन्होंने बताया, “मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या सोचते हैं। कोई आपकी जिंदगी को तब तक दयनीय नहीं बना सकता, जब तक आप खुद ऐसा न होने दें। मैंने यह बात बहुत साल पहले सीख ली थी। जहां तक सलमान की बात है, तो बिल्कुल नहीं! वो सलमान खान हैं और मैं आकाश स्काईवॉकर हूं। वो अपने स्पेस में खुश हैं और मैं अपने। हमारी कोई दुश्मनी नहीं है, जो पहले थी।”

Akashdeep Saigal on salman khan controversy

सलमान के डर से और उनकी ‘गुड बुक्स’ में

इतना ही नहीं, एक्टर ने ये भी साफ किया कि वो सलमान के डर से या उनकी ‘गुड बुक्स’ में आने के लिए ऐसा नहीं कह रहे हैं। उन्होंने कहा, “लोग कहते हैं कि सलमान पावरफुल हैं, उनसे पंगा नहीं लेना चाहिए, लेकिन पंगा लेने की जरूरत ही क्या है? इंसानी रिश्तों में मतभेद हो सकते हैं पर इसका मतलब ये नहीं कि वो कोई बड़ी दुश्मनी बन जाए। मैंने कभी सफाई देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की क्योंकि सफाई जैसा कुछ था ही नहीं।”

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि ‘बिग बॉस 5’ के दौरान आकाशदीप की बहस शो के होस्ट संजय दत्त से हो गई थी। सलमान खान को ये बर्ताव पसंद नहीं आया था और उन्होंने एक ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में घर के अंदर आकर आकाशदीप को कड़ी फटकार लगाई थी। इसके बाद ही ये अफवाह उड़ी थी कि सलमान के कारण आकाशदीप इंडस्ट्री से गायब हो गए। दरअसल, अब करीब एक दशक बाद आकाशदीप सहगल एक नई ऊर्जा और नाम के साथ पर्दे पर लौटे हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि वो अपनी जिंदगी में बेहद शांति और सुकून में हैं और पुरानी बातों को पीछे छोड़ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *