होलसेलरों ने पान मसाला-गुटखा पर शुरू की ओवररेटिंग:18% जीएसटी के बाद छोटे दुकानदार और ग्राहक परेशान

होलसेलरों ने पान मसाला-गुटखा पर शुरू की ओवररेटिंग:18% जीएसटी के बाद छोटे दुकानदार और ग्राहक परेशान

रायबरेली में पान मसाला, गुटखा और सिगरेट की कालाबाजारी जोरों पर है। प्रदेश सरकार के नए बजट में इन उत्पादों पर 18%जीएसटी बढ़ोतरी के बाद यह स्थिति सामने आई है। यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के सुपर मार्केट के पास की बताई जा रही है। होलसेलर पुराने स्टॉक के पान मसाला, गुटखा और सिगरेट पर भी निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूल रहे हैं। छोटे दुकानदारों का कहना है कि होलसेलर उन्हें तय रेट से ज्यादा कीमत पर सामान बेच रहे हैं। इस कारण छोटे दुकानदारों को भी ग्राहकों से एक-दो रुपये अधिक वसूलने पड़ रहे हैं। ग्राहकों में इसे लेकर भारी रोष है, खासकर पुराने स्टॉक को भी नए बढ़े हुए दामों पर बेचे जाने का वे विरोध कर रहे हैं। वहीं रिटेलर दुकानदार अभिषेक ने बताया कि छोटी गोल्ड फ्लैक सिगरेट का प्रिंट रेट 95 रुपए है और कमला पसंद का पैकेट 165 रुपए है जबकि राजश्री का 185 रुपए है जिसके एवरेज में होलसेलर गोल्ड फ्लेक्स सिगरेट 110 रुपए और कमला पसंद 195 रुपए से लेकर ₹200 जबकि राजश्री 220 रुपए पैकेट रिटेल दुकानदारों को दे रहे हैं। जब ग्राहक द्वारा इसे लिया जाता है तो इसकी कीमत रिटेल दुकानदारों द्वारा ₹2 बढ़ा कर दी जाती है। ऐसे में एक सिगरेट की डिब्बी पर होलसेलर ₹15 का कमा रहे हैं। ऐसे में पूरी ब्लैक मनी वह अपनी जेब में रखते हैं और इसका खामियाजा रिटेल दुकानदार और ग्राहक को भरना पड़ता है। इस पूरे मामले को लेकर जिले के संबंधित विभाग के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने मामले की जांच कर कार्यवाही करने की बात कही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *