Toxic टीजर में यश की कार वाली वायरल गर्ल कौन? जिसने इंटरनेट पर मचा दी है हलचल

Toxic टीजर में यश की कार वाली वायरल गर्ल कौन? जिसने इंटरनेट पर मचा दी है हलचल

Toxic Teaser: साउथ सुपरस्टार ‘केजीएफ’ यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, जहां एक तरफ सुपरस्टार यश का खूंखार अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास और टीजर में नजर आई एक ‘मिस्ट्री गर्ल’ भी चर्चा में छाई हुई है।

Toxic टीजर में यश की कार वाली वायरल गर्ल कौन?

फिल्म डायरेक्टर गीतू मोहनदास के विजन की इन दिनों हर तरफ तारीफ हो रही है। फेमस फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा (RGV) तो गीतू के मुरीद हो गए हैं और आरजीबी ने यहां तक बोल दिया है कि जिस तरह से गीतू ने इस टीजर को शूट किया है, वैसा कोई मेल डायरेक्टर (पुरुष निर्देशक) भी नहीं कर सकता। तो वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने टीजर को ‘डायनामाइट’ बताया, जबकि विवेक अग्निहोत्री ने भी गीतू के काम की सराहना कर रहे हैं।

इतना ही नहीं, टीजर की शुरुआत में यश की एंट्री से ठीक पहले एक कार के अंदर एक ‘स्टीमी सीन’ दिखाया गया है, जिसमें नजर आई लड़की ने अपनी बॉडी लैंग्वेज और एक्सप्रेशंस से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। साथ ही, सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ने लगीं कि ये हॉलीवुड एक्ट्रेस नताली बर्न (Natalie Burn) हैं।

हालांकि, असलियत कुछ और ही है, टीजर में नजर आई ये हसीना ब्राजील की मॉडल Beatriz Taufenbach हैं। भले ही वो नताली बर्न नहीं थीं, लेकिन इस गलतफहमी की वजह से नताली बर्न भी रातों-रात चर्चा में आ गईं। नताली ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘टॉक्सिक’ का टीजर शेयर कर अपनी खुशी व्यक्त की।

वायरल गर्ल नताली बर्न नहीं है

बता दें, यूक्रेन में जन्मीं नताली बर्न एक अमेरिकी एक्ट्रेस, मॉडल और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने ‘द एक्सपेंडेबल्स 3’, ‘मैकेनिक: रिसरेक्शन’ और ‘क्रिमिनल’ जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में आने से पहले वो एक प्रोफेशनल बैली डांसर थीं और उन्होंने लंदन के फेमस रॉयल बैले स्कूल से ट्रेनिंग ली है। नताली ने अक्टूबर 2024 में एमी अवॉर्ड विनर डायरेक्टर टिमोथी वुडवर्ड जूनियर से शादी की थी।

फिल्म में यश का नाम ‘राया’ है। टीजर में दिखाया गया है कि एक अंतिम संस्कार के माहौल के बीच तनाव बढ़ता है और तभी धमाकों और धुएं के गुबार के बीच राया की एंट्री होती है। गीतू मोहनदास की ये फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक मानी जा रही है। यश के साथ इस फिल्म में एक्शन और ड्रामा का ऐसा मेल देखने को मिलेगा, जिसकी उम्मीद फैंस लंबे समय से कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *