गुरुग्राम में सफेद थार ने डिलीवरी बॉय को उड़ाया:राहगीरों का आरोप-रॉन्ग साइड में आ रही थी थार, पुलिस ने ड्राइवर को भागने दिया

गुरुग्राम में सफेद थार ने डिलीवरी बॉय को उड़ाया:राहगीरों का आरोप-रॉन्ग साइड में आ रही थी थार, पुलिस ने ड्राइवर को भागने दिया

गुरुग्राम में सेक्टर 43 स्थित सुपरमार्ट-2 के पास सफेद रंग की महिंद्रा थार ने एक डिलीवरी बॉय को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा। राहगीरों ने उसे उठाया और ब्लिंकिट एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। राहगीरों का आरोप है कि थार रॉन्ग साइड से आ रही थी और तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने थार के ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाया। कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया। इसी दौरान पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों को वीडियो बनाने से रोका। पुलिस ने वीडियो डिलीट करवाए आरोप है कि पुलिसवालों ने वीडियो बनाने वालों को डराया-धमकाया और जिन्होंने वीडियो रिकॉर्ड किया था, उनसे जबरन डिलीट करवाने की कोशिश की। इस दौरान एक राहगीर ने पुलिसकर्मियों से बहस करते हुए खुद वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। ड्राइवर को भागने का मौका दिया वीडियो में पुलिस की कथित मिलीभगत और ड्राइवर को भागने देने का दावा किया जा रहा है।राहगीरों का कहना है कि थार चालक ने हादसे के बाद बिना रुके गाड़ी भगाई और पुलिस ने उसे रोकने या गिरफ्तार करने की बजाय मौके से जाने दिया। बिगडैल अमीरजादे कर रहे एक्सीडेंट डिलीवरी बॉय की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने शहर में लगातार बढ़ रही सड़क सुरक्षा की लापरवाही और अमीर वर्ग की SUV संस्कृति पर सवाल खड़े किए हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि अगर वीडियो न बनता तो मामला दब जाता। कुछ ने इसे पैसे और पावर का खेल बताया। डिलीवरी बॉय के साथ बढ़ रहे हादसे शहर में डिलीवरी बॉय के साथ हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले सप्ताह ही उद्योग विहार के पीपल चौक के पास एक डिलीवरी बॉय की ट्रक के नीचे आने से मौत हुई थी। नागरिकों की मांग है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करे, वीडियो फुटेज जब्त करे और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *