जेवर दुकान से 25 लाख के गहनों की लूट:वारदात के बाद भागते वक्त बदमाशों ने 4-5 राउंड की फायरिंग, एक जख्मी; हजारीबाग रेफर

जेवर दुकान से 25 लाख के गहनों की लूट:वारदात के बाद भागते वक्त बदमाशों ने 4-5 राउंड की फायरिंग, एक जख्मी; हजारीबाग रेफर

हजारीबाग में शनिवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने जेवर दुकानदार से लूट की घटना को अंजाम दिया। बड़कागांव स्थित डेली मार्केट के पास जेवर दुकानदार प्रभु सोनी से 25 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए। प्रभु सोनी गहनों से भरे थैला लेकर दुकान खोलने आ रहे थे। इसी बीच दुकान के पास ही उनके हाथ से गहनों से भरा थैला लेकर बदमाश भाग निकले। भागते वक्त बदमाशों ने 4-5 राउंड फायरिंग भी की। दुकान के पास मौजूद सुधीर सोनी के हाथ में गोली लग गई और वो जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में पहुंचाया गया। लूट और फायरिंग के बाद मची अफरातफरी एक बाइक पर तीन की संख्या में आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से भाग निकले। लूट और फायरिंग के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। घायल सुधीर सोनी को तत्काल बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जिस जेवर दुकान के पास यह घटना हुई है, वहां से अपराधी आभूषण लेकर फरार हो गए हैं। साथ ही एक स्थानीय युवक सुधीर सोनी गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। -कृष्ण कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी हजारीबाग में शनिवार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने जेवर दुकानदार से लूट की घटना को अंजाम दिया। बड़कागांव स्थित डेली मार्केट के पास जेवर दुकानदार प्रभु सोनी से 25 लाख के जेवरात लेकर फरार हो गए। प्रभु सोनी गहनों से भरे थैला लेकर दुकान खोलने आ रहे थे। इसी बीच दुकान के पास ही उनके हाथ से गहनों से भरा थैला लेकर बदमाश भाग निकले। भागते वक्त बदमाशों ने 4-5 राउंड फायरिंग भी की। दुकान के पास मौजूद सुधीर सोनी के हाथ में गोली लग गई और वो जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में पहुंचाया गया। लूट और फायरिंग के बाद मची अफरातफरी एक बाइक पर तीन की संख्या में आए अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से भाग निकले। लूट और फायरिंग के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। घायल सुधीर सोनी को तत्काल बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इधर, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जिस जेवर दुकान के पास यह घटना हुई है, वहां से अपराधी आभूषण लेकर फरार हो गए हैं। साथ ही एक स्थानीय युवक सुधीर सोनी गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। -कृष्ण कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *