इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड जीते या हारे, ये खिलाड़ी लौट जाएगा अपने देश, जानें क्या है वजह

इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड जीते या हारे, ये खिलाड़ी लौट जाएगा अपने देश, जानें क्या है वजह

अगर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाती है, तो मैट हेनरी अपने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले वापस लौट सकते हैं। इस टूर्नामेंट में किफायती गेंदबाजी करने वाले इस गेंदबाज ने अब तक 6 विकेट चटकाए हैं। 

New Zealand in T20 World Cup 2026: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का 49वां मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 159 रन बनाए।

कीवी टीम के लिए जीत जरूरी

यह मुकाबला न्यूजीलैंड के लिए बेहद अहम है। उसे हर हाल में जीत हासिल करनी होगी, तभी वह सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी। हालांकि अगर न्यूजीलैंड हार जाती है, तो उसकी नजरें पाकिस्तान के मुकाबले पर टिकी रहेंगी। अगर पाकिस्तान आखिरी मुकाबले में श्रीलंका से हार जाता है, तो न्यूजीलैंड आज का मुकाबला हारने के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

मैट हेनरी लौट जाएंगे अपने देश

हालांकि न्यूजीलैंड इस मुकाबले में जीते या हारे, टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी मुकाबले के खत्म होते ही अपने देश लौट जाएंगे। आपको बता दें कि मैट हेनरी पिता बने हैं और इसी वजह से वह न्यूजीलैंड-इंग्लैंड मुकाबले के समाप्त होते ही वापस लौट जाएंगे। अगर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाती है, तो मैट हेनरी अपने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले वापस लौट सकते हैं। इस टूर्नामेंट में किफायती गेंदबाजी करने वाले इस गेंदबाज ने अब तक 6 विकेट चटकाए हैं।

आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। ग्रुप डी में तीन मुकाबले जीतकर सुपर 8 में पहुंची न्यूजीलैंड को पहले ही मुकाबले में निराशा हाथ लगी और पाकिस्तान के खिलाफ उसका मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इसके बाद न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में मात दी, जिससे उसका नेट रन रेट बेहतर हुआ और सेमीफाइनल की उम्मीदें बनी रहीं।

अब न्यूजीलैंड इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल कर अपना अंतिम चार का टिकट कटा सकती है, लेकिन अगर वह हार जाती है, तो पाकिस्तान के नतीजे पर उसकी उम्मीदें टिकी रहेंगी। अगर पाकिस्तान आखिरी मुकाबले में श्रीलंका से हार जाता है, तो न्यूजीलैंड आज का मुकाबला हारकर भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *