टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल कहा खेले जाएंगे? अबतक तय नहीं! क्या भारत से छिनेगी फाइनल की मेजबानी?

टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल कहा खेले जाएंगे? अबतक तय नहीं! क्या भारत से छिनेगी फाइनल की मेजबानी?

भारत और श्रीलंका इस विश्व कप के संयुक्त मेजबान हैं, लेकिन राजनीतिक कारणों से पाकिस्तान भारत में कोई मैच नहीं खेलना चाहता। इसलिए, ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में आयोजित किए जा रहे हैं। 

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुक़ाबले अपने अंतिम चरण पर हैं और जल्द सुपर 8 मुक़ाबले खेले जाएंगे। हालांकि, इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल के मैदान अभी भी पूरी तरह तय नहीं हुए हैं, क्योंकि यह फैसला पाकिस्तान की नॉकआउट में पहुंचने पर निर्भर करेगा।

भारत में कोई मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान

भारत और श्रीलंका इस विश्व कप के संयुक्त मेजबान हैं, लेकिन राजनीतिक कारणों से पाकिस्तान भारत में कोई मैच नहीं खेलना चाहता। इसलिए, ‘हाइब्रिड मॉडल’ के तहत पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी वजह से भारत को भी अपना ग्रुप स्टेज मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में खेलना पड़ा। पाकिस्तान सुपर 8 के मैच भी श्रीलंका में ही खेलेगा, और अगर वह नॉकआउट चरण में पहुंचता है, तो सेमीफाइनल और फाइनल के वेन्यू उसके भविष्य के अनुसार तय होंगे।

न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जाएंगे भारत -पाक मुक़ाबले

इसकी बड़ी वजह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बीच पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हुआ वह समझौता है, जिसमें तय किया गया था कि 2024 से 2027 तक आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के देश में नहीं खेलेंगे। ऐसे मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जाएंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी से शुरू हुआ ये विवाद

इस समझौते का असर पहले भी दिख चुका है। पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान मेजबान था, लेकिन भारत के सभी मैच दुबई में खेले गए। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम फाइनल में पहुंची तो खिताबी मुकाबला भी लाहौर से हटाकर दुबई में कराया गया। इसी तरह 2025 महिला वर्ल्ड कप में भारत को एकमात्र मेज़बान बनाया गया था, लेकिन पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में आयोजित हुए। पाकिस्तान महिला टीम के सभी मुकाबले कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए। इस व्यवस्था का फायदा श्रीलंका को भी मिला और उसे पांच घरेलू मुकाबले खेलने का मौका मिला।

अगर पाकिस्तान फ़ाइनल पहुंचा तो श्रीलंका होस्ट करेगा ख़िताबी मुक़ाबला

टी20 वर्ल्ड कप में स्थिति अपेक्षाकृत आसान रही, क्योंकि भारत और श्रीलंका को संयुक्त मेज़बान घोषित किया गया। पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में रखे गए हैं, जिसमें भारत के खिलाफ मुकाबला भी शामिल था। अगर पाकिस्तान नॉकआउट चरण में पहुंचता है, तो पहला सेमीफाइनल कोलकाता से हटाकर कोलंबो शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, यदि वह फाइनल में जगह बनाते हैं, तो खिताबी मुकाबला भी अहमदाबाद की जगह कोलंबो में खेला जाएगा।

आगे भारत और पाकिस्तान होस्ट करेंगे ये टूर्नामेंट

आईसीसी द्वारा घोषित यह हाइब्रिड व्यवस्था 2027 के अंत तक लागू रहेगी। टी20 विश्व कप के बाद फिलहाल भारत या पाकिस्तान किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं कर रहे हैं। हालांकि, 2028 महिला टी20 वर्ल्ड कप पाकिस्तान में प्रस्तावित है, जबकि 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड कप 2031 भारत और बांग्लादेश मलकर होस्ट करने वाले हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यह हाइब्रिड व्यवस्था आगे भी जारी रहती है या नहीं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *