पाली की सुमेरपुर थाना पुलिस ने चोर गैंग के तीन शातिर बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों ने सुमेरपुर में एक फैक्ट्री से कार, 46 हजार और हनुमान मंदिर से बाइक चोरी की थी। तीनों के खिलाफ पहले से चोरी-नकबजनी के कई मामले दर्ज है। रिमांड पूरा होने पर कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेजा। मजदूरी करते-करते बन गए चोर
तीनों आरोपी कम पढ़े-लिखे है और मजदूरी का काम करते थे। शराब पीने और पार्टी करने का शौक था लेकिन कमाई ज्यादा नहीं होने के कारण परेशान रहते थे। ऐसे में भरत और कुसाराम ने मिलकर चोरी करना शुरू किया। ताकि अपने शौक-मौज पूरे कर सके। फिर आरोपियों ने भंवरलाल को भी अपने साथ शामिल कर दिया। तीनों ने सिरोही, पाली और उदयपुर जिल में कई चोरी की वारदातें की।
रैकी कर देते थे वारदात को अंजाम
आरोपी दिन में रेक करते थे। जहां उन्हें मकान पर ताला लगा मिलता वहां रात में चोरी करने पहुंच जाते थे। आरोपियों ने मंदिर, मकान में चोरी करने के साथ ही बाइक भी चोरी करते थे। इन तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
सीओ सुमेरपुर जितेन्द्रसिंह ने बताया कि मामले में 21 साल के कुसाराम पुत्र तेरसाराम गरासिया निवासी तरावला, थाना बेकरिया, जिला उदयपुर, 21 साल के भरत पुत्र कमलेश उर्फ कमलाराम गरासिया निवासी उबरी पानी भीमाणा, थाना नाणा, जिला पाली और 23 साल के भंवरलाल पुत्र कसनाराम गरासिया निवासी उपला भारला, थाना नाणा, जिला पाली को गिरफ्तार किया। आरोपी कुसाराम के खिलाफ पहले से 5 मुकदमें दर्ज है। इसी तरह भरत के खिलाफ 6 और भंवरलाल के खिलाफ एक मुकदमा पहले से दर्ज। सुमेरपुर में यहां की चोरी सुमेरपुर थानाप्रभारी रविन्द्रसिंह खिंची ने बताया कि भंवरलाल पुत्र माणकलाल सुथार निवासी चौधरी कॉलोनी सुमेरपुर ने रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 10 जनवरी 2026 की रात उनकी फैक्टरी विधाता वुड्स का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अंदर खड़ी कार और ऑफिस में रखे 46 हजार रुपए चोरी कर ले गए। इसके साथ ही आरोपियों ने सुमेरपुर के हनुमान मंदिर में चोरी करने और वहां से बाइक चोरी करना भी स्वीकार किया। पूछताछ में इन्होंने पाली जिले के अलावा सिरोही और उदयपुर जिलों में भी चोरी की कई वारदातें करना कबूल किया है।


