टोल फ्री नंबर नहीं लगा तो दफ्तर पहुंचे डिप्टी सीएम:विजय सिन्हा को देखकर व्यवस्थाएं ठीक करने लगे अधिकारी, सभी को लगाई फटकार

टोल फ्री नंबर नहीं लगा तो दफ्तर पहुंचे डिप्टी सीएम:विजय सिन्हा को देखकर व्यवस्थाएं ठीक करने लगे अधिकारी, सभी को लगाई फटकार

डिप्टी सीएम सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा आज अचानक सगुना मोड़ स्थित CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) के रीजनल सेंटर पहुंच गए। यहां भूमि राजस्व विभाग के टोल फ्री सेंटर का निरीक्षण किया। विजय सिन्हा के अचानक पहुंचने से अधिकारी और कर्मचारी तुरंत व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए। दरअसल, भूमि राजस्व विभाग की ओर से आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 18003456215 जारी किया गया है। जिसपर लगातार कॉल नहीं लगने की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पहले खुद अपने स्तर से टोल फ्री नंबर पर कॉल लगवाया, लेकिन जब कॉल नहीं लगा तो वे खुद मामले की सच्चाई जानने के लिए टोल फ्री सेंटर पहुंच गए। उप मुख्यमंत्री ने मौके पर अधिकारियों के सामने ही टोल फ्री नंबर पर कॉल करवाया, लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने सिस्टम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई और सभी को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सुविधा के लिए योजनाएं और व्यवस्थाएं करती है, लेकिन अगर वही व्यवस्था जमीन पर काम नहीं कर रही है तो यह गंभीर लापरवाही है। अधिकारियों को लगाई फटकार विजय सिन्हा ने मौके पर मौजूद विभागीय पदाधिकारियों और CSC प्रबंधन से पूरी जानकारी ली और फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि टोल फ्री नंबर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, न कि सिर्फ कागजों में व्यवस्था दिखाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टोल फ्री सिस्टम को तुरंत पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। कॉल रिसीविंग और शिकायत निस्तारण की नियमित मॉनिटरिंग हो। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। आम नागरिकों की शिकायतें समय पर सुनी और सुलझाई जाएं। जनता के हित में सख्त रुख उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि राजस्व विभाग आम जनता से सीधे जुड़ा हुआ विभाग है और यहां थोड़ी सी भी लापरवाही लोगों को महीनों तक परेशान कर सकती है। सरकार की मंशा है कि जनता को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी समस्या फोन पर ही सुनी जाए। डिप्टी सीएम सह भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा आज अचानक सगुना मोड़ स्थित CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) के रीजनल सेंटर पहुंच गए। यहां भूमि राजस्व विभाग के टोल फ्री सेंटर का निरीक्षण किया। विजय सिन्हा के अचानक पहुंचने से अधिकारी और कर्मचारी तुरंत व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए। दरअसल, भूमि राजस्व विभाग की ओर से आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 18003456215 जारी किया गया है। जिसपर लगातार कॉल नहीं लगने की शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने पहले खुद अपने स्तर से टोल फ्री नंबर पर कॉल लगवाया, लेकिन जब कॉल नहीं लगा तो वे खुद मामले की सच्चाई जानने के लिए टोल फ्री सेंटर पहुंच गए। उप मुख्यमंत्री ने मौके पर अधिकारियों के सामने ही टोल फ्री नंबर पर कॉल करवाया, लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने सिस्टम की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई और सभी को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सुविधा के लिए योजनाएं और व्यवस्थाएं करती है, लेकिन अगर वही व्यवस्था जमीन पर काम नहीं कर रही है तो यह गंभीर लापरवाही है। अधिकारियों को लगाई फटकार विजय सिन्हा ने मौके पर मौजूद विभागीय पदाधिकारियों और CSC प्रबंधन से पूरी जानकारी ली और फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि टोल फ्री नंबर का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, न कि सिर्फ कागजों में व्यवस्था दिखाना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि टोल फ्री सिस्टम को तुरंत पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। कॉल रिसीविंग और शिकायत निस्तारण की नियमित मॉनिटरिंग हो। लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। आम नागरिकों की शिकायतें समय पर सुनी और सुलझाई जाएं। जनता के हित में सख्त रुख उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि राजस्व विभाग आम जनता से सीधे जुड़ा हुआ विभाग है और यहां थोड़ी सी भी लापरवाही लोगों को महीनों तक परेशान कर सकती है। सरकार की मंशा है कि जनता को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी समस्या फोन पर ही सुनी जाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *