सेक्स रैकेट में शामिल होने से प्रेमिका ने किया इंकार, तो प्रेमी ने गला दबाकर मार डाला, जब सच सामने आया तो पुलिस भी रह गई सन्न

सेक्स रैकेट में शामिल होने से प्रेमिका ने किया इंकार, तो प्रेमी ने गला दबाकर मार डाला, जब सच सामने आया तो पुलिस भी रह गई सन्न

यूपी के आगरा जिले में हाईवे के किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ गया है। प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की साजिश भी रची। लेकिन पुलिस जांच में पूरा मामला खुल गया। हत्या के पीछे की जो कहानी उसने बताया उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।

आगरा पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे किनारे मिली एक युवती की लाश के रहस्य से पर्दा उठा दिया है। 6 फरवरी को मिले इस शव की पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस ने AI तकनीक की मदद से मृतका का चेहरा दोबारा तैयार कराया। जिसके बाद उसकी पहचान महोबा की रहने वाली 25 वर्षीय सोनाली के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि सोनाली दिल्ली में अपने बॉयफ्रेंड सनी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। सनी की उम्र 28 साल है। और वह मूल रूप से कानपुर का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान सनी ने पहले दावा किया कि सोनाली ने आत्महत्या की थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई।

प्रेमी को शक था कि वह उसके गलत कामों की जानकारी कहीं पुलिस कौन ना दे दे

कड़ाई से पूछताछ करने पर सनी टूट गया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह दिल्ली में एक सेक्स रैकेट से जुड़ा हुआ था। और सोनाली को भी उसी धंधे में धकेलना चाहता था। सोनाली इसके लिए तैयार नहीं थी। और वह सनी से शादी करने का दबाव बना रही थी। सनी को डर था कि सोनाली कहीं उसके अवैध कामों की जानकारी पुलिस या अन्य लोगों को न दे दे। इसी डर में उसने दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोनाली का गला दबाकर हत्या कर दी।

दिल्ली में हत्या कर आगरा में एक्सप्रेसवे के किनारे फेंका शव

इसके बाद उसने किराये पर थार गाड़ी ली और शव को उसमें डालकर आगरा की ओर निकल पड़ा।
सनी की योजना थी कि शव को यमुना नदी में फेंक देगा, लेकिन रास्ते में नदी नहीं मिली। मजबूर होकर उसने यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे शव फेंक दिया और वापस दिल्ली लौट आया। मृतका के परिजनों ने बताया कि सोनाली की चार साल पहले शादी हो चुकी थी। लेकिन बाद में उसका सनी से प्रेम संबंध हो गया। और वह घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने आरोपी सनी को हिरासत में ले लिया है। उसकी मां व सौतेले पिता की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *