डिलेवरी बॉय ने मोबाइल नहीं दिया तो चाकू मारे:खजराना ब्रिज के पास रिंग रोड पर बदमाशों ने रोका था

इंदौर के पलासिया इलाके में देर रात एक डिलीवरी बॉय के साथ लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। बदमाशों ने मोबाइल न देने पर युवक पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पलासिया पुलिस के अनुसार घटना खजराना ब्रिज के पास रिंग रोड की है। यहां प्रमोद पुत्र चेतराम शाक्य, निवासी आईडीए मल्टी, जो एक निजी कंपनी में फूड डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता है, बाइक से जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक पीछे से आए और उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। आरोपियों ने प्रमोद से मोबाइल फोन मांगा, लेकिन जब उसने मोबाइल देने से इंकार कर दिया और पुलिस को बुलाने की बात कही, तो एक आरोपी ने पीठ पर चाकू से वार कर दिया। इसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल प्रमोद को रात में उपचार के लिए पहले बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लसूडिया में सब्जी मंडी से बैंक अफसर का मोबाइल चोरी इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में एक बैंक अफसर का सब्जी मंडी से मोबाइल चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक जितेंद्र गोड निवासी स्पेश पार्क ने शिकायत दर्ज कराई है। जितेंद्र बैंक में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि वे निरंजनपुर स्थित सब्जी मंडी सब्जी खरीदने गए थे। इसी दौरान किसी अज्ञात आरोपी ने मौका पाकर उनकी जेब से आईफोन मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *