बेटी ने ट्रंप पर उठाए सवाल तो नाराज हुआ पिता, शराब के नशे में बेटी पर चलाई गोलियां

बेटी ने ट्रंप पर उठाए सवाल तो नाराज हुआ पिता, शराब के नशे में बेटी पर चलाई गोलियां

अमेरिका के टेक्सास राज्य में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां राजनीतिक मामले और बंदूक रखने को लेकर हुए एक विवाद के चलते एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। मृतक लड़की की पहचान 23 वर्षीय लूसी हैरिसन के रूप में हुई है। लूसी के पिता पिता क्रिस हैरिसन ने कथित तौर पर उसे गोली मार दी थी।

एपस्टीन फाइल्स को लेकर हुई बहस

जानकारी के अनुसार क्रिस ने 10 जनवरी 2025 को लूसी की हत्या की थी। इस दौरान लूसी अपने बॉयफ्रेंड सैम लिटलर के साथ टेक्सास में अपने पिता के घर रहने आई थी। क्रिस अपने पास एक गन रखता था जिसे लेकर लूसी और उसके बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ और इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम एपस्टीन फाइल्स में सामने आने को लेकर भी दोनों के बीच बहस हो गई।

पिता के संवेदनहीन जवाब से आहत हुई लूसी

बहस के दौरान लूसी ने अपने पिता से कहा कि अगर वह किसी यौन उत्पीड़न की शिकार होतीं तो उनके पिता को कैसा लगता। इस पर पिता का जवाब कथित तौर पर संवेदनहीन था। उन्होंने कहा कि उनकी दो और बेटियां है और ऐसा होने पर वह दोनों उसके साथ रहती। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि पिता ने यह भी कहा कि उससे इस बात का बहुत अधिक बूरा नहीं लगता। यह सुनकर लूसी बेहद आहत हुई और रोते हुए ऊपर चली गईं। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान लूसी का बॉयफ्रेंड सैम वहीं मौजूद था। उसी ने कोर्ट में जज को पूरा मामला बताया।

लूसी के बॉयफ्रेंड ने दी कोर्ट में गवाही

सैम ने चेशायर कोरोनर कोर्ट में बताया कि, विवाद के कुछ देर बाद लूसी रसोई में काम कर रही थी। इसी दौरान उसका पिता वहां आया और उसे हाथ पकड़कर अपने बेडरूम में ले गए। इसके 15 मिनट बाद कमरे से जोरदार गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही सैम कमरे की तरफ भागा। जब वह वहां पहुंचा तो उसने देखा कि लूसी बाथरूम के पास जमीन पर गिरी हुई है और क्रिस घबराया हुआ वहीं खड़ा था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्रिस को गिरफ्तार कर लिया।

क्रिस ने कोर्ट में अपना गुनाह कबूल किया

अदालत में क्रिस ने कहा कि उन्होंने कुछ साल पहले परिवार की सुरक्षा के लिए गन खरीदी थी। उनका दावा है कि वह उस दिन सिर्फ हथियार दिखा रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें याद नहीं कि उस समय उनकी उंगली ट्रिगर पर थी या नहीं। जांच में यह भी सामने आया कि क्रिस पहले शराब की लत से जूझ चुके थे और रिहैब सेंटर में इलाज करा चुके थे। घटना वाले दिन उन्होंने करीब 500 मिलीलीटर वाइट वाइन पीने की बात भी मानी है। उन्होंने अदालत में स्वीकार किया कि गोली उन्हीं से चली, लेकिन इसे दुर्घटना बताया। क्रिस ने यह भी कहा कि एक दिन भी ऐसा नहीं जाता जब मुझे मेरी बेटी की कमी महसूस नहीं होता। मैं इस बोझ को जीवनभर ढोता रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *