जब अचानक हरकत में आए सीएम योगी के कमांडो, शील्ड खोल कर घेरे में लिए…

जब अचानक हरकत में आए सीएम योगी के कमांडो, शील्ड खोल कर घेरे में लिए…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को गोरखपुर दौरे पर पहुंचे यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। रविवार शाम घंटाघर स्थित अमर बलिदानी बंधु सिंह पार्क में बने मल्टीलेवल पार्किंग सह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, घंटाघर के सौंदर्यीकरण के लोकार्पण और विरासत गलियारा पांडेयहाता कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के शिलान्यास समारोह में पहुंचे।

सीएम पर होने लगी फूलों की बारिश, कमांडो ने घेरे में लिया

नवनिर्मित पार्किंग कॉम्प्लेक्स की छत पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद आज भी प्रदेश का सिस्टम वही है बस आज इसकी पहचान बदल गई है। इस दौरान सीएम योगी जब सड़क मार्ग से पैदल गुजरने लगे तो लोगों की भीड़ लगातार भारी पुष्प वर्षा करने लगी जिससे एक बार तो सीएम के कमांडो को फेस शिल्ड खोल कर घेरे में लेना पड़ा।

सिस्टम पहले भी वही था, आज मजबूत इरादों वाली सरकार

2017 के पहले हर जिले में माफिया की समानांतर सरकार थी,जबकि आज प्रदेश के नौजवान को अन्य जगहों पर सम्मान मिलता है। आज का उत्तर प्रदेश अब उपद्रव नहीं उत्सव प्रदेश बन चुका है। अब यहां अराजकता नहीं है बल्कि यह माफियामुक्त हो चुका है। सुरक्षित माहौल में व्यापारी और बेटियों ने स्वावलंबन की नई ऊंचाई की यात्रा शुरू की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कि जब सरकार की नीयत साफ होती है तो नजारा बदलते देर नहीं लगती।

पुलिस को सीधा निर्देश …माफियाओं का फन कुचल दें

विरासत गलियारा और मल्टीलेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स इसका उदाहरण है। विरासत गलियारा के पहले फेज का काम लगभग पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डबल इंजन की सरकार ने गोरखपुर सहित प्रदेश को माफियामुक्त, उपद्रवमुक्त, दंगामुक्त, मच्छरमुक्त और इंसेफिलाइटिसमुक्त बना दिया है।

सीएम ने जनता को आगाह करते हुए कहा कि संकीर्णता में उठाए गए कदम से माफिया और मच्छर को पनपने का मौका मिलता है। विपक्षी आज भी लोमड़ी की तरह ताक लगाए बैठे ऐसे लोगों को अवसर नहीं देना है जो शोषण का कारण बनते थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया और गुंडों के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति बनी रहेगी, पुलिस को स्पष्ट हृदय दी गई है कि जहां भी गुंडों का फन उठे, उसे कुचल दीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *